search

नितिन नबीन की ताजपोशी: बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, जश्न में डूबा बरेली, बंटी मिठाइयां

cy520520 2026-1-21 14:57:31 views 1163
  

पुष्‍प गुच्‍छ देकर क‍िया नवन‍ियुक्‍त अध्‍यक्ष का स्‍वागत



जागरण संवाददाता, बरेली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन की घोषणा का जिले के नेताओं ने भी स्वागत किया है। युवा नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है। स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं का कहना है कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा की प्रेरणा बनेंगे और राष्ट्रसेवा के संकल्प को मजबूत करने का काम करेंगे। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर हर्ष जताया।

बिहार में भाजपा की जीत के बाद पार्टी ने प्रभारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन के नाम पर मुहर लगा दी थी। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में विधिवत तरीके से उन्हें भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा हो गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें पुष्प माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें बधाई दी। स्वागत समारोह में बरेली कैंट विधायक और उत्तर प्रदेश में सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

विधायक ने कहा कि युवा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी नवीन आयामों को तैयार कर देश की एकता अखंडता के साथ विकास कार्यों के निर्माण में महत्वपूर्ण सहभागिता देगी। भारत में विकास कार्यों को करने के साथ ही अखंड भारत के निर्माण के सपने को साकार करेंगे।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना बोले, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर नितिन नबीन को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं। युवा अध्यक्ष का नेतृत्व पार्टी को नई गति प्रदान करते हुए राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा। उनका कार्यकाल सफल, प्रेरक और स्मरणीय रहने की मंगलकामना करते हैं।  

आंवला के ज‍िला महामंत्री ने कहा क‍ि भारतीय जनता पार्टी ने अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बनाया है। उनका नेतृत्व और मार्गदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगा। संपूर्ण राष्ट्र के साथ ही बरेली में विशेष रूप से पार्टी के साथ युवाओं को जोड़ने में मदद मिलेगी। इससे पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।

पूर्व ज‍ि लाध्‍यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया क‍ि भाजपा में साधारण कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक पहुंच सकता है, यह पार्टी ने साबित किया है। नितिन नबीन अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष हैं। इनके नेतृत्व में पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।उनके मार्गदर्शन में पार्टी को मजबूती प्राप्त होगी और राष्ट्रसेवा का संकल्प मजबूत होगा। कार्यकर्ताओं में खुशी है।

भाजपा नेता दक्ष शर्मा पराशर ने कहा क‍ि भारतीय जनता पार्टी हर कार्यकर्ता के बारे में सोचती है। पार्टी के लिए उनके संघर्षों का सम्मान करती है। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का फैसला भी पार्टी की निष्पक्ष नीतियों को दर्शाता है। यह देश के युवाओं को प्रेरित करेगा, जिससे पार्टी की मजबूती भी बढ़ेगी। उनका कार्यकाल राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित होने की उम्मीद है।




यह भी पढ़ें- कचरे से बनेगा सोना और सड़कों पर लगेंगी स्मार्ट LED लाइट्स; बरेली कैंट को \“देश का मॉडल\“ बनाने की तैयारी शुरू
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164482