search

यूपी के इस जिले में गंगा नदी पर बनेगा 3 KM से ज्यादा लंबा फोरलेन ब्रिज, गोरखपुर समेत चार जिलों की राह होगी आसान

Chikheang 2026-1-21 12:27:09 views 1001
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सलोरी (बघाड़ा) से हेतापट्टी तक गंगा पर फोर लेन पुल का निर्माण मई से शुरू हो जाएगा। गंगा 3660 मीटर से अधिक लंबे पुल के निर्माण में 952.93 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इसके लिए 300 करोड़ रुपये की पहली किस्त मंगलवार को शासन से जारी हो गई।

तीन से चार वर्ष में पुल बनाया जाएगा। अनुमान है कि फरवरी माह में यमुना पर मड़ौका से करेलाबाग तक बनने वाले पुल को भी मंजूरी मिल जाएगी।  

सलोरी से हेतापट्टी तक पुल बनाने का प्रस्ताव महाकुंभ-2025 के दौरान संगम क्षेत्र में हुई कैबिनेट की बैठक में पास हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 22 जनवरी को बैठक हुई थी। गंगा पर आईईआरटी मैदान से हेतापट्टी तक गंगा पर बनने वाले फोर लेन पुल की लंबाई तीन किलोमीटर से अधिक होगी।

इससे गंगापार के सहसों, बहरिया, फूलपुर, प्रतापपुर आदि क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर की राह आसान होगी। स्थानीय स्तर पर सात लाख से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्र ने बताया कि गंगा पर फोर लेन पुल बनाने के लिए शासन से पहली किस्त मंगलवार को जारी कर दी गई है। काम शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। पुल में लगभग चार किलोमीटर तक अप्रोच मार्ग भी रहेगा।

1100 मीटर होगी यमुना पर बनने वाले पुल की लंबाई

महाकुंभ के दौरान गंगा और यमुना पर दो पुल बनाने की मंजूरी कैबिनेट से मिली थी। सलोरी से हेतापट्टी तक पुल बनाने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। मड़ौका से करेलाबाग तक पुल बनाने की मंजूरी जल्द मिल जाएगी। यमुना पर बनने वाले सिक्स लेन पुल की लंबाई 1100 मीटर होगी।

इसके बनने से 10 लाख से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा। मीरजापुर, मध्य प्रदेश, चित्रकूट, सोनभद्र आदि क्षेत्र की राह भी आसान होगी।

सेना से जमीन अधिग्रहण के लिए खर्च होंगे 141 करोड़

सलोरी से हेतापट्टी तक बनने वाले फोरलेन पुल के निर्माण में सेना से भी जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। इसके लिए 141 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। दो माह के भीतर पुल बनाने की टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


मई से पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। पुल का निर्माण पूरा करने में तीन से चार वर्ष का समय लगेगा। पुल का निर्माण हो जाने से लोगों को आवागमन में राहत मिल जाएगी।


                                                                 अनिरुद्ध कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169004