search

BHAGALPUR : कजरेली के सिमरिया पंचायत की मुखिया फिरोजा बेगम के पति मुहम्मद जाहिद अहमद पर जानलेवा हमला

LHC0088 2026-1-21 11:26:53 views 1011
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, भागलपुर। कजरैली थानाक्षेत्र के सिमरिया गांव में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से दीवार के क्षतिग्रस्त हो जाने पर हंगामा खड़ा हो गया। चालक का पक्ष लेने पर सिमरिया पंचायत की मुखिया फिरोजा के पति मुहम्मद जाहिद पर जानलेवा हमला। जिस विधवा महिला के घर की दीवार ट्रैक्टर से क्षतिग्रस्त हुआ उससे गुस्साई महिला अपने लोगों के साथ जाहिद पर हमला कर उसके सिर पर गहरा जख्म लगा है।
मुंदीचक से एक अगवा, पत्नी ने दर्ज कराया केस तिलकामांझी थानाक्षेत्र के जीसी बनर्जी रोड, मुंदीचक निवासी पूनम कुमारी ने तिलकामांझी थाने में केस दर्ज कराते हुए अपने पति सत्यप्रकाश साह को अगवा कर लिए जाने की आशंका जताई है। वह 15 अगस्त 2025 की सुबह से लापता हैं। उनका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बता रहा है। पत्नी ने पति से संपर्क में रहने वाले दो लोगों के संबंध में तिलकामांझी थानाध्यक्ष को जानकारी दी थी। पुलिस उनसे भी पूछताछ की पर अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन कर रही है।


वृद्ध पिता के गुमशुदगी का कराया मामला दर्ज पीरपैंती थाना पुलिस ने लड़की भगाने कांड के आरोपित सोनू मंडल को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भागलपुर भेज दिया गया है।वह लड़की भगाने के मामले में फरार चल रहा था।


मारपीट व दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप पीरपैंती थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति चंदन कुमार पर मारपीट व दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीरपैंती थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
गांजा तस्कर को सजा
जासं, भागलपुर। एनडीपीएस मामलों की विशेष न्यायालय ने गांजा तस्कर उदय कुमार को 22 दिनों की सजा सुनाई है। अभियुक्त को 2500 रुपये का अर्थदंड भी देने का आदेश दिया है। सरकार की तरफ से विशेष लोक अभियोजक श्रीधर कुमार सिंह ने बहस में भाग लिया। मालूम हो कि 11 जुलाई 2023 को विक्रमशिला पहुंच पथ स्थित होटल में पुलिस टीम ने छापेमारी कर चौकी के नीचे छिपा कर रखा गया 200 ग्राम गांजा बरामद किया था। मामले में उदय कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गांजा बरामदगी और गिरफ्तारी की बाबत ईस्मालपुर, नवगछिया थाने में केस दर्ज कराया गया था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166844