search

नवनिर्वाचित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले सीएम धामी, दी शुभकामनाएं

cy520520 2026-1-21 08:57:19 views 951
  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की।



राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी और राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामना दी।
नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने दून में मनाया जश्न

देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन की ताजपोशी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां बलवीर रोड स्थित पार्टी के प्रांतीय मुख्यालय में जश्न मनाया। इस मौके पर दिल्ली से भेजे संदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि नवीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं में जोश और चुनावी जीत की नई इबारत का सृजन करेगा। जीत का यह सिलसिला उत्तराखंड में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में विजयी हैट-ट्रिक के साथ कायम रहेगा।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर अपने संदेश में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी। उन्होंने कहा कि यह भाजपा में ही संभव है कि जहां कार्यकर्ता अपने पुरुषार्थ और नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी के शीर्ष पर पहुंच सकता है। साथ ही विश्वास जताया कि अपराजित भाजपा का अश्वमेघ यज्ञ बंगाल, केरल, तमिलनाडु में भी सफलता की नवीन कहानी लिखेगा।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि आज नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के साथ पार्टी का संगठन महापर्व अपनी पूर्णता को प्राप्त कर चुका है। 45 वर्ष आयु की भाजपा, अपने हम उम्र युवा अध्यक्ष के नेतृत्व में नवीन ऊंचाईयों को छूने जा रही है। नवीन के सामान्य कार्यकर्ता से संगठन के शीर्ष पर पहुंचने की यात्रा पार्टी सदस्यों के लिए हौसला बढ़ाने का काम करेगी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, दायित्वधारी मुकेश कुमार, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, बलजीत सोनी, डा दिव्या नेगी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजद रहे।

यह भी पढ़ें- नबीन भाजपा का शंखनाद: नितिन नबीन के भाजपा राष्‍ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जमशेदपुर में उत्सव, खूब उड़े गुलाल

यह भी पढ़ें- शुरू हुआ BJP का नया अध्याय, चंडीगढ़ में प्रदेश पदाधिकारियों ने नितिन नबीन के पक्ष में सौंपा समर्थन पत्र
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164441