search

टक्कर मारने के बाद पीट-पीटकर हुई थी युवक की हत्या, बदायूं पुलिस ने महिला समेत दो आरोपी किए गिरफ्तार

cy520520 2026-1-21 08:26:23 views 699
  

पुलिस गिरफ्त में आरोपित।



संवाद सूत्र, दबतोरी/बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में टक्कर मारने के बाद पीट-पीटकर हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह मामला 14 नवंबर 2025 का है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव संग्रामपुर निवासी निसारूद्दीन बाइक लेकर भवानीपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से इकरार और रुखसार पत्नी नुसायर बाइक लेकर पहुंचे थे। उन्होंने पहले बाइक में टक्कर मारी, फिर अपने साथियों को बुलाकर निसारूद्दीन के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
दिल्ली में तोड़ा था युवक ने दम

स्वजन उसे दिल्ली ले गए थे, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में पुलिस ने आरोपित इकरार और रुखसार के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। तब से पुलिस लगातार इसकी विवेचना कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और दोपहर बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164474