search

दिल्ली और गुरुग्राम में कोहरे का असर, कई इलाकों में विजिबिलिटी घटी; IMD की लोगों से सतर्क रहने की सलाह

Chikheang 2026-1-21 07:26:53 views 1082
  

बुधवार की सुबह गुरुग्राम कोहरे की चपेट में रहा, शहर के प्रमुख रास्ताें पर विजिबिलिटी बेहद कम रही। जागरण



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी डिस्ट्रिक्ट लेवल नाउकास्ट के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना जताई गई है, जबकि बाकी क्षेत्रों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरा रहने की संभावना है।

वहीं, अन्य क्षेत्रों में शैलो फॉग यानी हल्का कोहरा छाया रह सकता है। इसके साथ ही गुरुग्राम में भी सुबह के वक्त कोहरा रहा। विजिबिलिटी बेहद कम रही।  यह मौसम पूर्वानुमान 21 जनवरी 2026 को सुबह 6 बजकर 41 मिनट से 9 बजकर 41 मिनट तक प्रभावी रहेगा।  
फिलहाल कोई चेतावनी नहीं, लेकिन सतर्क रहने की सलाह

IMD ने स्पष्ट किया है कि इस समय दिल्ली के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन लोगों को सचेत और तैयार रहने की सलाह दी गई है। कोहरे की वजह से दृश्यता में कमी आ सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
कोहरे से यातायात और जनजीवन पर असर

  • हाईवे और मुख्य सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है।
  • ट्रेनों और उड़ानों के समय में देरी संभव है।
  • सुबह के समय ऑफिस जाने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की जरूरत है।
  • विशेषज्ञों के अनुसार, मध्यम कोहरे के दौरान दृश्यता घटने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

मौसम विभाग की सलाह

  • वाहन चलाते समय धीमी गति रखें।
  • फॉग लाइट और लो बीम का उपयोग करें।
  • अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • बुजुर्ग, बच्चों और अस्थमा या सांस की बीमारी से पीड़ित लोग अतिरिक्त सावधानी बरतें।


यह भी पढ़ें- मौसम एक बार फिर लेगा करवट... दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पहाड़ों पर होगी भारी बर्फबारी; यहां होगी बारिश
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168960