search

UPPCL: बिजली चोरी पर विद्युत निगम का बड़ा एक्शन, 100 से अधिक घरों पर छापा; 38 कनेक्शन कटे

Chikheang 2026-1-21 06:58:22 views 1252
  

मंगलवार को 38 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी।



संवाद सहयोगी, मुरादनगर। विद्युत निगम की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए मंगलवार को 38 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी। विद्युत निगम के दो दिवसीय अभियान की शुरूआत नगरीय क्षेत्र से की । अभियान के तहत विद्युत निगम की टीम ने रावली मार्ग, जीतपुर, सरना, मलिकनगर क्षेत्र में जाकर 100 अधिक घरों में छापे मारे।

स्थानीय जेई के नेतृत्व में टीम ने बिजली चोरी कर रहे 38 घरों में जाकर कनेक्शन को बंद कराया। टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ अर्थदंड भी लगाया। विद्युत निगम की टीम के आने की सूचना मिलने पर बहुत से लोग अपने घर व दुकान आदि को बंद करके भाग गए।

इसके अलावा अभियान के दौरान टीम ने बकायादारों से भी बिल का भुगतान करने की अपील की। अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी व बकायादारों से अपील करने के लिए समय समय पर कार्रवाई की जाती है। आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- शिव मंदिर के पास मीट की दुकान पर थूक लगाकर रोटी पकाने का आरोप, कारीगर और मालिक गिरफ्तार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168951