search

पटना के 10 कुख्यात बदमाशों पर 25-25 हजार इनाम घोषित, तलाश में जुटी एसटीएफ

cy520520 2026-1-21 04:55:56 views 1014
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, पटना। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय 10 अपराधियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा अनुरोध पर रेंज आइजी जितेंद्र राणा ने इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इन सभी के थाने में अलग अलग मामले हैं। इसके अलावा अन्य मामलों में भी वांछित है। इसके कुछ का लंबे समय से आपराधिक इतिहास हैं।

पुलिस को इनकी हत्या का प्रयास, हत्या, लूट, डकैती सहित अन्य संगीन मामलों में तलाश है। इनाम घोषित होने के बाद अब इनकी तलाश स्थानीय थाना पुलिस के साथ ही एसटीएफ और विशेष टीम भी कर रही है। पुलिस ने इन सभी की पूरी कुंडली तैयार की है। पुलिस इनकी लोकेशन या गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। इसमें अधिकांश मोकामा, बाढ़, खुशरूपुर और फतुहा जैसे थाना में वांछित है।

    क्रमांक नाम (उर्फ सहित) थाना कांड संख्या
   
   
   1
   राजेश कुमार उर्फ राजेश सिंह
   मोकामा
   90/16
   
   
   2
   सुजीत कुमार उर्फ सुजीत मंडल
   खिड़ीमोड़
   99/25
   
   
   3
   अरविंद महतो उर्फ भगत जी
   बाढ़
   08/26
   
   
   4
   संजय उर्फ संतोष कुमार उर्फ संतोष डान
   खुशरूपुर
   384/25
   
   
   5
   सुजीत कुमार उर्फ बुखार
   फतुहा
   535/23
   
   
   6
   अविनाश कुमार
   सालिमपुर
   250/25
   
   
   7
   बिरू राय
   बख्तियारपुर
   339/25
   
   
   8
   राजा नट
   परसा बाजार
   356/25
   
   
   9
   रविंद्र गोप
   खुशरूपुर
   309/18
   
   
   10
   सहबाज आलम उर्फ परवेज
   हवाई अड्डा
   215/15
   
छूटे अपराधियों पर निगरानी, लंबित मामलों करें निष्पादन

रेंज आइजी ने राजगीर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में नालंदा, एसडीपीओ राजगीर और थानाध्यक्षों की बैठक कर विधि-व्यवस्था की समीक्षा की। कांड निष्पादन में कमी पर असंतोष जताते हुए फरवरी अंत तक लंबित मामलों में कमी लाने का लक्ष्य तय किया। सभी थानाध्यक्षों-अंचल निरीक्षकों को पांच-पांच मामलों के त्वरित विचारण का अनुश्रवण करने, गंभीर कांडों में वांछितों की 31 जनवरी तक गिरफ्तारी व कुर्की, अवैध शराब नष्ट करने, कतरीसराय साइबर मामलों की विशेष समीक्षा करने निर्देश दिया।

साथ ही बीएनएसएस धारा 107 की कार्रवाई, टाप-10 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, सीसीए व जेल से छूटे अपराधियों पर निगरानी, बैंक-ज्वेलरी शाप का सुरक्षा आडिट तथा सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई व पंजी अपडेट का आदेश भी दिया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164453