search

पद संभालते ही चुनावी मोड में नितिन नवीन, केरल विधानसभा और बेंगलुरु नगर निगम चुनाव के लिए नियुक्त किए प्रभारी

Chikheang 2026-1-20 22:26:32 views 846
  

पद संभालते ही चुनावी मोड में नितिन नवीन।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन पद संभालते ही चुनावी मोड में आ गए हैं। बतौर बीजेपी अध्यक्ष पहली संगठनात्मक नियुक्तियों में उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को केरल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदराजे को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

  

इसके अलावा, पूर्व बीजेपी महासचिव राम माधव को ग्रेटर बेंगलुरु नगर निगम चुनावों के लिए प्रभारी बनाया गया है, उनके साथ राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और महाराष्ट्र के विधायक संजय उपाध्याय को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। बीजेपी की ओर से विनोद तावड़े को चंडीगढ़ के नए मेयर के चुनाव की देखरेख के लिए का भी प्रभार दिया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168983