search

DC W vs MI W: 16 साल की लड़की ने किया दिल्ली के लिए डेब्यू और रच दिया इतिहास, जमा चुकी है दोहरा शतक

LHC0088 2026-1-20 20:57:52 views 1259
  

दिल्ली कैपिटल्स से 16 साल की खिलाड़ी ने किया डेब्यू



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में मंगलवार को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में एक 16 साल की लड़की ने डेब्यू करते हुए इतिहास रच दिया है। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच इस मैच में 16 साल की दिया यादव ने डेब्यू किया। वह दिल्ली की तरफ से मैदान पर उतरी हैं और पहली बार इस लीग में शिरकत कर रही हैं।

इसी के साथ दिया डब्ल्यूपीएल में डेब्यू करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने मिन्नू मानी का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले हरियाणा की इस खिलाड़ी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और यूपी वॉरियर्स के लिए ट्रायल्स दी थीं, लेकिन डेब्यू का मौका उन्हें इस सीजन दिल्ली से खेलते हुए मिला है। दिल्ली ने उन्हें इस सीजन 10 लाख रुपये की बेस प्राइस में खरीदा है।
ऐसा रहा है सफर

दिया ने पहली सुर्खियां 2023 में अंडर-15 वनडे ट्रॉफी के दौरान बटोरी थीं। उस टूर्नामेंट में उन्होंने 96.33 की औसत से 578 रन बनाए थे जिसमें तीन शतक और एक रिकॉर्ड डबल सेंचुरी शामिल थी। उन्होंने त्रिपुरा के खिलाफ 125 गेंदों पर 213 रनों की पारी खेली थी। ये महिला आयु वर्ग क्रिकेट में अनोखा कारनामा था। 2017 में महिला वनडे वर्ल्ड कप देखने के बाद उनका क्रिकेट के प्रति प्यार पनपा। उनके पिता राकेश यादव दिल्ली के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं और आईटी प्रोफेशनल हैं। उन्होंने दीया को पुणे में एक एकेडमी में भर्ती कराया और यहां से उनका सफर शुरू हुआ।
वैष्णवी ने किया डेब्यू

वहीं, मुंबई की तरफ से वैष्णवी शर्मा ने भी डेब्यू किया है। वह बीच सीजन में एक खिलाड़ी की रिप्लेसमेंट के तौर पर आई हैं। जी कामलिनी के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया है। वैष्णवी भी आज अपना पहला मैच खेल रही हैं। उन्होंने इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह पांच मैचों में पांच विकेट लेने में सफल रही थीं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166833