search

शुरू हुआ BJP का नया अध्याय, चंडीगढ़ में प्रदेश पदाधिकारियों ने नितिन नबीन के पक्ष में सौंपा समर्थन पत्र

LHC0088 2026-1-20 17:57:09 views 1239
  

प्रदेश पदाधिकारियों ने नितिन नबीन के समर्थन में समर्थन पत्र सौंपा



जागरण संवाददाता, चंडीगढ। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में चंडीगढ़ प्रदेश के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के पक्ष में अपना समर्थन पत्र सौंपा। यह समर्थन पत्र मुख्य चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण एवं चुनाव अधिकारी रेखा गुप्ता, डॉक्टर संबित पात्रा और सुनील बंसल को विधिवत रूप से सौंपा गया।

इस अवसर पर चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के प्रभारी संजय टंडन तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के साथ-साथ प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पांचाल, भरत कुमार, इंदिरा सिंह, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, संजीव राणा, मेयर हरप्रीत कौर बबला, मीडिया प्रभारी रवि रावत, प्रदेश सचिव मनीष शर्मा, संजय पुरी, सोनिया दुग्गल एवं शक्ति प्रकाश देवशाली, तथा रमेश सहोड़, पार्षद सर्वजीत कौर, अनिता जोशी, अमिता मित्तल, बलजिंदर गुजराल, राम शुक्ला, एल.डी. शर्मा और दिलीप रावत भी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति ने संगठन की मजबूती, अनुशासन और एकजुटता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शक संबोधन भी हुए। जेपी नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारधारा आधारित संगठन है, जहां आंतरिक लोकतंत्र, पारदर्शिता और अनुशासन सर्वोपरि हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और राष्ट्र निर्माण का आंदोलन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और संगठन के मंत्र के साथ अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता है। संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना और मोदी सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। भाजपा की विचारधारा अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम और सांस्कृतिक चेतना पर आधारित है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के उपरांत नितिन नवीन के साथ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा सहित सभी प्रदेश पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की और पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि चंडीगढ़ भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्रहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रहेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166815