search

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में हादसा, कार खाई में गिरी; दो की मौत

Chikheang 2026-1-20 17:27:13 views 1201
  

कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग एक किमी नीचे खाई में नीचे में गिर गयी।



जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर ग्राम बोयल  जनपद पिथौरागढ़ में एक स्विफ्ट कार संख्या  यूके-05 टीए-5117 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग एक किमी नीचे खाई में नीचे में गिर गयी।

सूचना पर प्रभारी निरिक्षक कैलाश जोशी व एसआई नरेंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से कार में सवार शिवनाथ पुत्र प्रेम नाथ उम्र लगभग 65 वर्ष निवासी बोयल को खाई से निकालकर 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट भेजा गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाते समय शिव नाथ पुत्र  प्रेमनाथ की मौत हो गई तथा  चालक भोपाल सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी ग्राम बोयल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दोनों निवासी बोयल के निवासी हैं। उक्त दुर्घटना में  वाहन के परखच्चे  उड़ गए।

पुलिस द्वारा पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। दोनों लोग स्थानीय  चौपाता कस्बे से अपने घर बोयल की ओर जा रहे थे। घर पहुंचने से पूर्व ही दुर्घटना घट गई। भूपाल सिंह का एक पुत्र है उम्र लगभग 6 वर्ष। शिवनाथ के दो पुत्र व  दो पुत्रियां हैं। सभी विवाहित हैं।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में प्री मानसून बारिश का कहर, पिथौरागढ़ में भूस्खलन से खतरे की जद में आया आवासीय मकान

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में 76 लाख की लागत से बनेगा रजत जयंती पार्क, लोगों को मिलेंगी कई सुविधाएं
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168966