search

India-EU ट्रेड डील: 2 अरब लोगों का बाजार, दुनिया की एक चौथाई जीडीपी...; दावोस में क्या बोलीं उर्सुला?

deltin33 2026-1-20 17:27:03 views 1262
  

यूरोपियन यूनियन की प्रेसीडेंट उर्सुला वान डेर लेयन और पीएम मोदी। (रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूरोपियन यूनियन की प्रेसीडेंट उर्सुला वान डेर लेयन ने मंगलवार को दावोस में वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम में एक भाषण में कहा कि यूरोपियन यूनियन भारत के साथ एक फ्रीट ट्रेड एग्रीमेंट को अंतिम रूप देने की कगार पर है, हालांकि इसे पूरा करने में अभी भी काम बाकी है।

उन्होंने अपने भाषण में कहा कि अभी भी काम करना बाकी है। हम एक ऐतिहासिक ट्रेड एग्रीमेंट की कगार पर हैं। कुछ लोग इसे मदर ऑफ ऑल डील्स भी कह रहे हैं। एक ऐसा एग्रीमेंट जो 2 अरब लोगों का बाजार बनाएगा, जो दुनिया की कुल जीडीपी का लगभग एक चौथाई होगा।

उर्सुला वान डेर लेयन ने ईयू के अपने व्यापार में विविधता लाने का प्रयासों के बारे में भी बताया। उनके अगले हफ्ते भारत आने की उम्मीद जताई जा रही है।

(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477894