search

ट्रंप की प्राइवेट डिवाइस: मादुरो की गिरफ्तारी के लिए सैनिकों को दिया था सीक्रेट वेपन, कितना है खास?

LHC0088 2026-1-20 16:57:22 views 1235
  

अमेरिका का सीक्रेट हथियार। (फोटो-ग्रोक)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका रक्षा विभाग एक ऐसा हथियार विकसित किया है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह पल्स रेडियो वेव्स छोड़ता है। इससे अचानक सिरदर्द, चक्कर, नाक-कान से खून आना और याद रखनी की क्षमता में कमी होने जैसी समस्या पैदा हो जाती है, जिसे हवाना सिंड्रोम कहा जाता है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, वेनेजुएला में मिलिट्री ऑपरेशन में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के समय अमेरिकी सेना ने इसी हमले का इस्तेमाल किया था, जिसकी टेस्टिंग अमेरिकी एजेंसियां कर रही हैं। यह डिवाइस होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन ने अंडरकवर ऑपरेशन में हासिल किया। इसके लिए रक्षा विभाग ने कोरोड़ों डॉलर खर्च किए। इसे बाइडेन प्रशासन के अंतिम दिनों में खरीदा गया था।
कैसे काम करता है ये हथियार?

जांच पता चला है कि यह उपकरण रेडियो तरंगों को छोटे-छोटे पल्स छोड़ता है। कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसी तरंगे दिमाग और नर्वस सिस्टम को सीधे प्रभावित करती हैं। इन्हें साउंड वेपन्स के नाम भी जाना जाता है। ये साइज में इतना छोटा होता है कि आसानी से बैग में रखा जा सकता है।
क्यों चर्चा में है सीक्रेड डिवाइस?

रिपोर्ट्स बताती हैं कि अमेरिकी रक्षा विभाग ऐसे डिवाइस की जांच कर रहा है, जिसे एक सीक्रेट ऑपरेशन के तहत खरीदा गया था। यह डिवाइस पल्स रेडियो फ्रीक्वेंसी एनर्जी पैदा करता है, जिससे हवाना सिंड्रोम होता है।

यह भी पढ़ें- वेनेजुएला और ईरान के बाद अब ग्रीनलैंड पर ट्रंप की नजर, दुनिया में बढ़ती बेचैनी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166833