search

समस्तीपुर के सोहमा में ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, पुलिस छानबीन में जुटी

cy520520 2026-1-19 22:27:05 views 651
  

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



संवाद सहयोगी, बिथान (समस्तीपुर)। थाना क्षेत्र के सोहमा गांव में सोमवार की शाम बेखौफ बदमाशों ने एक ग्रामीण चिकित्सक की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव के ही रामविलास साहू का पुत्र ग्रामीण चिकित्सक ललित कुमार साहू के रूप में हुई।

सूचना पर थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू पुलिस टीम समेत मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुटे है। बताया गया कि ग्रामीण चिकित्सक को घर के पास बांध के समीप में बदमाशों ने गोली मारी। उनके उपर ताबड़तोड़ कई राउंड गोली चलाई गई। एक गोली उनके सर में लगने घटनास्थल पर ही चिकित्सक की मौत हो गई।

हालांकि, बदमाश कैसे पहुंचे यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने छानबीन करते हुए मौके से तीन खोखा बरामद किया है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बना है।

पुलिस टीम माहौल को शांत करने में जुटी है। सभी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे। स्वजनों ने पुलिस को एक पूर्व के विवाद की बात कही है।

इधर, जानकारी मिलते ही रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है। पुलिस टीम बदमाशों की शिनाख्त करने में जुटी है। स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार संदिग्धों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
मालीनगर में भूमि विवाद में फायरिंग, सात गिरफ्तार

कल्याणपुर । चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर बरगामा में रविवार को दो पक्षों में भूमि विवाद में मारपीट के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ही परिवार के सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी में धर्मवीर कुमार, रघुवीर कुमार, राजेंद्र राम, विमल कुमार, वकील राम, ननकी राम और अमित कुमार शामिल है। बताया गया कि गांव के चांदनी देवी और रितिका देवी के बीच विवाद हुआ। इसमें दोनों के स्वजन आपस में भिड़ गए। इसी दौरान एक राउंड फायरिंग की गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। वही सात लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि, जख्मियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में कराया गया। दोनों पक्षों ने थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन दिया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164304