search

देवबंद में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, यात्रियों में मची अफरातफरी, खुफिया एजेंसियां मामले की जांच में जुटीं

Chikheang 2026-1-19 11:56:37 views 840
  

देवबंद



संवाद सहयोगी, देवबंद (सहारनपुर)।  : दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर देवबंद में पत्थर फेंके गए। इसमें एक शीशा भी टूट गया। इसे लेकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। पत्थर फेंकने की घटना देवबंद में पर भायल फाटक के आसपास की बताई जाती है। लोको पायलट की शिकायत पर मुजफ्फरनगर आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सुबह करीब 10 बजे देहरादून दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22458 जब देवबंद पहुंची तो भायला रेलवे फाटक के निकट उस पर पत्थर फेंके गए। इससे कोच संख्या सी-1 में सीट नंबर 41 व 42 के पास लगा शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कोच के यात्रियों में अफरातफरी मच गई। पत्थरबाजी की घटना से रेलवे पुलिस हरकत में आई। रेलवे पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पाया गया कि पथराव अज्ञात लोगों द्वारा किया गया है। इसके संदर्भ में लोको पायलट की तहरीर पर मुजफ्फरनगर स्थित आरपीएफ कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 153 और 147 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के संबंध में स्थानीय अधिकारी चुप्पी साधे हैं। खुफिया एजेंसियों मामले की छानबीन में जुटी हैं। देवबंद स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यहां कोई शिकायत नहीं की गई है।

शीतलहर में कमी, लेकिन अभी रेल यातायात सुचारू नहीं

जिले में सुबह कोहरा छंट गया और धूप निकल आई। दिन चढ़ने के साथ ही शीतलहर में कमी आई, जिससे मौसम में गर्माहट आई। मौसम में सुधार के साथ इन मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बढ़ी है और वाहनों ने गति पकड़ी है। इसके बावजूद, रेल यातायात अभी भी सुचारू नहीं हो पाया है। रविवार को लंबी दूरी की छह ट्रेनों में डेढ़ से तीन घंटे की देरी से लोग परेशान रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168847