search

आरा के ठाकुरबाड़ी मंदिर से बेशकीमती अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Chikheang 2026-1-19 10:57:04 views 1011
  

आरा के  ठाकुरबाड़ी मंदिर में घटी घटना। (जागरण)



जागरण संवाददाता, आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगहर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी से रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने राम-जानकी, लक्ष्मण और लड्डू गोपाल सहित अन्य देवी-देवताओं की बेशकीमती मूर्तियां चोरी कर ली। घटना के समय किसी को भनक तक नहीं लगी। चोर आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

सोमवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे पुजारी और ग्रामीणों को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद तत्काल मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अज्ञात चोरों की पहचान और मूर्तियों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

गंगहर गांव पश्चिम टोला स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में घटना घटित हुई है। चोरी गई मूर्तियां अष्टधातु की बताई जा रही है। ठाकुरबाड़ी में जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। इसलिए छह माह पूर्व मूर्तियों को बगल के भाग में रखकर पूजा-अर्चना किया जा रहा था। ताला नहीं लगा हुआ था।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168960