search

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस SI ASI पदों पर तुरंत कर लें अप्लाई, आज है फॉर्म भरने की लास्ट डेट

LHC0088 2026-1-19 09:26:46 views 726
  

UP Police SI ASI Vacancy 2026  



जॉब डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। यूपी में सब इंस्पेक्टर (कॉन्फिडेंशियल), असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (क्लर्क/ अकाउंट्स) पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 19 जनवरी निर्धारित है। ऐसे में जो भी युवा एसआई एवं एएसआई पदों के लिए पात्रता रखते हैं और अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं वे तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
SI-ASI पदों के लिए क्या है योग्यता

एसआई एवं एएसआई क्लर्क पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही हिंदी टाइपिंग 25 शब्द प्रति मिनट, अंग्रेजी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट और DOEACC या NIELIT से \“O\“ लेवल सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को ध्यान में रखकर होगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी।
एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ अनरिजर्व, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी वर्ग को 500 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी, एसटी वर्ग के लिए आवेदन फीस 400 रुपये निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
आवेदन की स्टेप्स

  • यूपी पुलिस एसआई एएसआई भर्ती 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर एसआई-एएसआई भर्ती के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके OTR कर लें।
  • अब आप लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  

  • UP Police SI ASI Online Form 2025 Link
  • नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।  

537 पदों पर होंगी नियुक्तियां

इस भर्ती के माध्यम से कुल 537 पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल पदों में से पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) के लिए 112 पद, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) के लिए 311 एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के लिए 114 पद आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- NABARD Vacancy 2026: नबार्ड में डेवलपमेंट असिस्टेंट पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166693