search
 Forgot password?
 Register now
search

जमुई में विधवा महिला का शव मिलने से हड़कंप, 10 दिन पहले बेंगलुरू से लौटी थी; दो बच्चे अनाथ

cy520520 1 hour(s) ago views 322
  



जागरण संवाददाता, जमुई। बिहार के जमुई में गरही थाना क्षेत्र के कुरवाटांड़ में एक विधवा महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतका की पहचान फुलवा देवी (45 वर्ष) के रूप में हुई है।  

मृतका रविवार शाम से ही घर से लापता थी। स्वजन हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट हुए हैं।

स्वजन के अनुसार मृतका के पति संजय की मौत 5 साल पहले हो गई थी। वह अपने दो बच्चों के साथ बेंगलुरु में रह रही थी। 10 दिन पहले वह घर लौटी थी। फुलवा की मौत के बाद अब उसके बच्चों के सिर से मां का साया भी छीन गया।

अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
150025

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com