search

अमरोहा में गंगा स्नान कर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, परिवार में छाया मातम

deltin33 2026-1-19 00:56:07 views 932
  



जागरण संवाददाता, संभल। अमरोहा जनपद के सैदनगली में हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव रहटौल निवासी महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। स्वजन को जब मौत की जानकारी हुई तो उनका-रोकर बुरा हाल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बताते हैं कि हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सत्यवीर अपनी पत्नी ऊषा के साथ शनिवार की शाम बृजघाट गंगा स्नान करने गए थे। रविवार की सुबह मौनी अमावस्या का स्नान किया और घर के लिए रवाना हुए।

टेंपो में सवार होकर जैसे ही वह अमरोहा जनपद के सैदनगली थाना क्षेत्र में पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस हादसे में 30 वर्षीय ऊषा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477705