search

मध्य प्रदेश में मेमू ट्रेन के इंजन से उठा धुआं, यात्रियों में मचा हड़ंकप

deltin33 2026-1-18 18:56:43 views 1206
  

यात्री ट्रेन के इंजन से उठा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप (फोटो सोर्स- जेएनएन)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के गोंदिया से चलकर बालाघाट होकर कटंगी की ओर आने वाली लोकल मेमू यात्री ट्रेन में आग लगने की अफवाह से रेल में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह पूरी घटना गोंदिया से कटंगी की ओर आने वाली यात्री ट्रेन क्रमांक 78803 की है।

रविवार की सुबह करीब सवा 11 बजे शेरपार चौकी के पास ट्रेन के इंजन में अचानक से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद लोको पायलेट ने शेरपार चौकी में ही ट्रेन को रोक दिया। लोको पायलेट के मुताबिक, ट्रेन के इंजन के एक वाल में शार्ट सर्किट होने से धुआं उठ रहा था। अग्निशामक यंत्र से शार्ट सर्किट पर काबू पाया गया और धुआं उठना शांत हो गया।

इधर, इंजन से धुआं उठता देख इंजन में आग लगने की चर्चा होनी लगी और चंद सेकंड में पूरी ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच आग लगने की खबर तेजी से फैल गई। ऐसे में ट्रेन के रूकते ही उसमें सवार सभी यात्री अपना सामान लेकर नीचे उतरने लगे और यहां अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।
कैसे उठा था धुआं?

लोको पायलेट ने बताया कि वाल में शार्ट सर्किट होने की वजह से धुआं उठा था, आगजनी की घटना नहीं हुईं। इंजन में आई इस तकनीकी खराबी की वजह से करीब 20 मिनट तक यात्री ट्रेन शेरपार चौकी में ही खड़ी रही और सुधार के बाद कटंगी स्टेशन पहुंची। घटना के बाद कई यात्री ट्रेन में पुनः सवार होने में संकोच कर रहे थे। यह ट्रेन दोपहर 12 बजे कटंगी से पुनः गोंदिया की ओर रवाना हुई।

स्टेशन मास्टर ने बताया कि गोंदिया से कटंगी की ओर आने वाली लोकल मेमू यात्री ट्रेन में शेरपार के समीप इंजन में शार्ट सर्किट होने से धुआं निकलने लगा था। करीब 20 मिनट वहां ट्रेन रूकने के बाद आगे बढ़ गई।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने 20 मजदूरों को रौंदा; 2 की मौत
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477666