mp board admit card 2026
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्रों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर उपलब्ध करवाया गया है। स्टडेंट्स तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण डिटेल
मध्य प्रदेश बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन क्रमांक या रोल नंबर दर्ज करना है। इसके साथ ही आप दिया गया दिया गया कैप्चा कोड भरकर सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
एडमिट कार्ड इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
- एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर “Examination/ Enrollment forms“ लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
- इसके बाद जरूरी डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करके सबमिट करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MPBSE Admit Card 2026 Download Link
इन डेट्स में संपन्न होंगे बोर्ड एग्जाम
एमपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिए डेट्स की घोषणा पहले ही कर दी गई है। डेटशीट के अनुसार 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च 2026 तक संपन्न करवाई जाएंगी वहीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होकर 07 मार्च 2025 तक चलेंगी।
यह भी पढ़ें- हरियाणा के स्कूलों में अब 6 साल से पहले नहीं मिलेगा कक्षा 1 में एडमिशन, NEP 2020 के अनुपालन में लिया गया फैसला |
|