search

दरभंगा एयरपोर्ट पर दिल्ली और हैदराबाद की फ्लाइटें विलंब से पहुंचीं, यात्रियों को हुई असुविधा

cy520520 2026-1-18 16:56:37 views 1236
  

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



संवाद सहयोगी, दरभंगा ।  दिल्ली और हैदराबाद से आनेवाली अकासा एवं इंडिगो की एक-एक फ्लाइट विलंब से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। दरभंगा एयरपोर्ट से रविवार को 16 विमानों का आवागमन हुआ। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 से एक घंटा 46 मिनट विलंब से 12:34 में पहुंची।

मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 334 निर्धारित समय 12 बजे में पहुंच गई। कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 12:20 से 10 मिनट पहले पहुंच गई।

मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई628 निर्धारित समय 12:45 से आठ मिनट विलंब से 12:53 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1529 निर्धारित समय 1:20 से नौ मिनट पहले पहुंच गई।

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 54 मिनट विलंब से 2:59 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 2:10 से 11 मिनट विलंब से 2:21 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय 3:10 से पांच मिनट विलंब से 3:15 में पहुंची।

बता दें कि इससे पहले दरभंगा एयरपोर्ट से शनिवार को दस विमानों का आवागमन हुआ। दिल्ली से आने व जानेवाली अकासा की एक जोड़ी फ्लाइट को शेड्यूल में रद रखा गया। इसकी सूचना विमान कंपनी की ओर यात्रियों को पहले दे दी गई थी।

वहीं दरभंगा और कोलकाता के बीच आवागमन करने वाली इंडिगो की एक जोड़ी फ्लाइट को शेड्यूल में नहीं रखा गया। इससे दरभंगा और कोलकाता हवाई मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या शून्य रही।

जानकारी के अनुसार मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 334 निर्धारित समय 12:00 बजे से पांच मिनट विलंब से 12:05 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1529 निर्धारित समय 1:20 से दस मिनट पहले पहुंच गई। हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से एग्यारह मिनट पहले पहुंच गई।

दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 2:10 से आठ मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय 3:10 से दो मिनट विलंब से 3:12 में पहुंची।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164216