search

रामपुर में IOC अधिकारी की कार पर फायरिंग, पूर्व बसपा नेता का बेटा गिरफ्तार

deltin33 2026-1-18 14:58:27 views 806
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में इंडियन ऑयल कंपनी के फील्ड ऑफिसर अनिल कुमार की कार पर फायरिंग करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सागर का बेटा हिमांशु सागर है। सुरेंद्र सागर बसपा में काफी समय तक जिलाध्यक्ष रहे, वर्तमान में वह सपा में चले गए हैं। उनके पास आईओसी कंपनी का पेट्रोल पम्प मुरसैना में है।
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे ने की थी आईओसी के अधिकारी की कार पर फायरिंग

सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि फायरिंग के आरोपित हिमांशु सागर और उसके चचेरे भाई नितिन को पकड़ लिया है। इन दोनों ने ही 14 जनवरी को आवास विकास कॉलोनी में किराये पर रहने वाले इंडियन ऑयल कंपनी के अधिकारी के घर के बाहर रात उनकी कार पर फायरिंग की थी। घटना से कुछ दिन पहले फोन पर बहस हुई थी। आरोपित का कहना है कि उस पर सेल को लेकर दबाव बनाया जा रहा था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477652