search

CM नीतीश की समृद्धि यात्रा: मोतिहारी की बंद चीनी मिलें होंगी चालू, महिलाओं को 2 लाख तक देने का एलान

deltin33 2026-1-18 13:27:51 views 670
  

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो



सत्येंद्र कुमार झा, मोतिहारी। समृद्धि यात्रा के दूसरे दिन मोतिहारी के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को आगे लेकर जाने के लिए यहां उद्योग के विकास पर जोर देना होगा। अगले पांच वर्षों में नए-नए उद्योग खोले जाएंगे। पूर्वी चंपारण की बंद चीनी मिलों को फिर से चालू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को दस हजार रुपये मिले हैं, उनके कार्यों को देखने के बाद दो लाख रुपये और दिए जाएंगे। 275 गांवों में दुग्ध उत्पादन समिति का गठन किया जाएगा। सभी पंचायतों में शव दाह गृह बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय तीन के तहत विकास के साथ आम लोगों के जीवन को आसान करने को लेकर सरकार काम करेगी। लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिले इस दिशा में कार्य किए जाएंगे। अगले पांच वर्षों में एक करोड़ सरकारी नौकरी व रोजगार दिया जाएगा।

नीतीश कुमार ने कहा कि जाति गणना में यह बात सामने आई थी कि सभी वर्ग के 94 लाख परिवार अभी भी गरीब हैं। सरकार प्राथमिकता के आधार पर उनको रोजगार से जोड़कर समृद्ध करेगी। इसके लिए प्रारंभ में दो लाख या फिर आवश्यकता के अनुरूप और अधिक राशि दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सात निश्चय दो के तहत कार्य चल रहा है। कुछ बचे हैं, उसे भी जल्द पूरा किया जाएगा। अब सात निश्चय तीन के तहत होने वाले कार्य से बिहार बहुत आगे जाएगा। प्रति व्यक्ति आय व रोजगार को दोगुना किया जाएगा। अगले पांच वर्षों में उद्याेग लगाने पर दिया जोर जाएगा।

डेयरी, मत्स्य, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। सूबे के लोगों काे सम्मान मिले व उनका जीवन आसान करने के लिए कार्य किया जाएगा। केंद्र की सरकार के सहयोग से सूबे के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि 2005 से पूर्व कोई कार्य नहीं होता था। 2005 के बाद लगातार कार्यों के बाद स्थितियां बदली है। आगे भी जो कार्य होगा उससे बिहार विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा होगा। रक्सौल में एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर जल्द निविदा निकाला जाएगा। जल्द ही रक्सौल से उड़ान शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगति यात्रा के क्रम में जिले के जिन 12 योजनाओं को कराने की बात कही गई थी सभी योजनाओं पर कार्य चल रहा है। जल्द कार्य को पूरा करने को लेकर कहा गया है।

मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी, सांसद संजय जायसवाल, विधायक कृष्णनंदन पासवान, श्यामबाबू प्रसाद यादव, राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, राजू तिवारी, प्रमोद सिन्हा, विशाल साह समेत कई नेतागण मौजूद थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477666