search

अलीगढ़ पुलिस में एसएसपी ने किया फेरबदल: साइबर क्राइम इंस्पेक्टर लाइनहाजिर, कई थानों को मिले नए प्रभारी

cy520520 2026-1-18 11:57:29 views 832
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना सुबोध कुमार को लाइनहाजिर कर दिया है। उनकी जगह रोरावर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार त्यागी को जिम्मेदारी दी है। शुक्रवार रात किए बदलाव के तहत महुआखेड़ा इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह को रोरावर थाना प्रभारी, एएचटी थाना प्रभारी एकता सिंह को थाना महुआखेड़ा प्रभारी बनाया गया है।

अकराबाद थाना प्रभारी रवि चंद्रवाल को पालीमुकीमपुर थाना प्रभारी, पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर प्रबल प्रताप सिंह को अकराबाद थाना प्रभारी, दोदपुर चौकी प्रभारी हेमंत मावी को लोधा थाना प्रभारी बनाया गया है। एसआइ सचिन कुमार को थाना दादों से थाना बन्नादेवी भेजा गया है।
लोधा एसओ सुरेंद्र कुमार गौतम को किया था लाइन हाजिर

इससे पहले लोधा क्षेत्र में निरंतर हो रही आपराधिक घटनाओं के चलते और उनके खुलासे में लापरवाही बरतने पर एसएसपी नीरज जादौन ने एसओ लोधा सुरेंद्र कुमार गौतम को लाइन हाजिर किया था। वहीं रसलगंज में दो पक्षों के झगड़े में समय रहते कार्रवाई न करने पर चौकी प्रभारी रसलगंज और चौकी पर तैनात आरक्षी को निलंबित किया।
लोधा में लगातार हो रही लूट की घटनाओं पर एसएसपी ने लिया एक्शन

एसएसपी ने यह कार्रवाई कर साफ संदेश दिया कि कार्य में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीते एक सप्ताह के अंदर लोधा में कई घटनाएं हुईं। इसमें गांव डिगसी में निर्माणाधीन स्विमिंग पूल पर चौकीदार को बंधक बनाकर लूट की घटना सामने आई थी। उसी दिन दिनदहाड़े ल्होसरा निवासी कैला देवी से कानों से बदमाशों ने कुंडल लूट लिए थे। इसके अलावा दो ट्रांसफार्मरों से कापर चोरी का प्रयास किया गया। इसके बाद गुरुवार दोपहर परसैरा निवासी वृद्धा दयावती से कुंडल लूट की घटना हुई।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164216