search

25 फरवरी से शुरू हो सकती हैं हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, नकल रोकने के लिए किया गया यह उपाय

deltin33 2026-1-18 10:57:48 views 1254
  

10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से, 5.21 लाख से अधिक छात्र बैठेंगे। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तैयारी कर ली है। संभवत 25 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होंगी। जिनके लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जा रहे है। उत्तर पुस्तिकाओं के प्रकाशन की भी तैयारी चल रही है। हालांकि, कर्मचारी गोपनीय शाखा की बजाए प्रकाशन शाखा से उत्तर पुस्तिकाओं का मुद्रण कराने के लिए आंदोलन भी कर रहे है।

जल्द ही डेट सीट भी वेबसाइड पर अपलोड की जाएगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रतिवर्ष फरवरी माह के अंतिम सप्ताह से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत करता है जो मार्च माह के अंत तक चलती है। इस बार भी 25 फरवरी से परीक्षाएं शुरू करने की तैयारी चल रही है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 10वीं के करीब दो लाख 78 हजार 334 विद्यार्थियो और 12वीं के करीब दो लाख 43 हजार 461 विद्यार्थी यानी कुल करीब पांच लाख 21 हजार 795 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। यह पिछले वर्ष की तुलना 56 हजार से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

वर्ष 2025 में 10वीं में दो लाख 71 हजार 499 और 12वीं में एक लाख 93 हजार 828 परीक्षार्थी थे। इस बार 10वीं कक्षा में करीब 6,835 परीक्षार्थी और 12वीं कक्षा में 49, 633 परीक्षार्थी बढ़े है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. पवन कुमार ने बताया कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी की जा रही है।

नकल रोकने और परीक्षार्थियों की सहुलित के लिए कुछ बदलाव किए गए है। परीक्षा केंद्र निरीक्षण कर तय किए जा रहे है। पहले अल्फा न्यूमेरिक कोड प्रश्न पत्र में होता था, इस बार उत्तर पुस्तिका के भी प्रत्येक पेज पर क्यूआर कोड होगा। इसका मुख्य उद्देश्य आकलन प्रणाली और एफआर सिस्टम में सुधार करना है। नकल करने और कराने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477637