search

पानीपत में बेटे की बीमारी ठीक करने का दिया झांसा, फिर उसके मां को अगवा कर 10 दिन तक तांत्रिक ने किया दुष्कर्म

cy520520 2026-1-18 09:56:33 views 1213
  

बेटे की बीमारी ठीक करने का झांसा दे तांत्रिक ने उसके मां से किया दुष्कर्म।



जागरण संवाददाता, पानीपत। सनौली थाना क्षेत्र में आस्था और तंत्र-मंत्र की आड़ में ठगी और हैवानियत का एक मामला सामने आया है। बेटे की बीमारी और उस पर कथित ऊपरी साए का भय दिखाकर एक तांत्रिक ने न केवल महिला को अपने जाल में फंसाया, बल्कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा कर लिया।

आरोपित महिला को पानीपत से असम ले गया और कामाख्या के जंगलों में 10 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा बीमार था और शरीर में दर्द रहता था।

बेटे को ठीक कराने की आस में वह एक तांत्रिक के संपर्क में आई। तांत्रिक ने दावा किया कि बच्चे पर किसी का साया है, जिसे वह तंत्र-विद्या से उतार सकता है। महिला के अनुसार, आरोपित ने शुद्धि क्रिया के बहाने एक जनवरी को उसे पानीपत में यमुना नदी किनारे बुलाया।

वहां प्रसाद दिया। तीन जनवरी को दोबारा बुलाया। चार जनवरी को तांत्रिक ने उसके गांव में आटो भेजा। इसके बाद झांसे में ले दुष्कर्म किया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164186