search

हरिद्वार में मौनी अमावस्या का पर्व, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

deltin33 2026-1-18 09:27:15 views 1177
  

गंगा में डुबकी लगाते श्रद्धालु। जागरण  



जागरण संवाददाता, हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में मौनी अमावस्या स्नान के लिए गंगा घाटों पर सुबह भौर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर आस्था की डुबकी लगाई और दान-पुण्य कर सुख समृद्धि की कामना की।

मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने के लिए शनिवार की देर रात से ही श्रद्धालुओं का हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गए थे। तीर्थपुरोहितों के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व माना जाता है।

  

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, किसी तरह बचकर भागी बच्‍ची; रोते हुए मां को बताया सच

मौनी अमावस्या पर पितरों का तर्पण करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर मौन रहकर मां गंगा में स्नान करने और दान करने से कष्ट दूर होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477637