search

UP Weather Today: लखनऊ समेत प्रदेश भर में 20 से कम हो जाएगा कोहरा, पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

deltin33 2026-1-18 06:56:47 views 1105
  

राजधानी में सीजन की सबसे ठंडी रात। जागरण  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। Aaj ka Weather: पिछले तीन-चार दिनों से प्रदेशभर में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। राजधानी समेत पूर्वी यूपी एवं पश्चिमी क्षेत्रों के कई जिले सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटे रहे, लेकिन करीब 10:30 तक धूप निकलने के बाद मौसम बेहतर हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ और आसपास जिलों में अगले दो दिन घने कोहरे का पूर्वानुमान है। हालांकि, इस दौरान न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 व 23 जनवरी को छिटपुट बारिश हो सकती है। मध्य एवं पूर्वी प्रदेश में 20 जनवरी से कोहरे का असर कम होने लगेगा।

बाराबंकी में रात प्रदेश में सबसे ठंडी
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, शनिवार को बाराबंकी सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री पहुंच गया, जबकि 3.6 डिग्री तापमान के साथ हरदोई दूसरे स्थान पर रहा। लखनऊ में सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।

  

अन्य जिलों के मौसम की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में हो गिराव हुई, लेकिन अब धीरे-धीरे शीतलहर और ठंड का असर कम होगा। 20 जनवरी के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर का दौर खत्म होगा।

48 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के आसार हैं। ज्यादातर जिलों में दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंटने से मौसम अच्छा हो जाएगा, लेकिन शाम से लेकर सुबह करीब 10 बजे तक गलन का असर रहेगा। 20 जनवरी से प्रदेशभर में कोहरे में कमी आने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- UP Accident News: फतेहपुर में कोहरे का कहर, कानपुर प्रयागराज हाईवे पर 7 गाड़ियां टकराई, एक की मौत व 11 जख्मी


प्रदेश में न्यूनतम तापमान वाले जिले

  • बाराबंकी 3.5
  • हरदोई 3.6
  • बरेली 4.2
  • मुजफ्फरनगर 4.4
  • लखनऊ 4.4
  • अयोध्या 4.5
  • कानपुर 4.8
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477637