search
 Forgot password?
 Register now
search

YouTube ने लॉन्च किया प्रीमियम लाइट प्लान, अब Ads फ्री वीडियो देखने के लिए देने होंगे सिर्फ इतने रुपये

deltin55 Yesterday 22:36 views 10

                           
                  
               
               
                                    
                    
                    यूट्यूब ने भारत में अपना नया सब्सक्रिप्शन प्लान प्रीमियम लाइट लॉन्च कर दिया है। यह प्लान अभी पायलट फेज में है और कंपनी आने वाले हफ्तों में इसे देशभर में रोल आउट करेगी।
               
                                          
  
   


  



यूट्यूब प्रीमियम लाइट का सबसे बड़ा फायदा है एड फ्री वीडियो देखने की सुविधा. यह प्लान आपके सभी डिवाइस पर काम करेगा, चाहे आप मोबाइल फोन इस्तेमाल करें, लैपटॉप या फिर स्मार्ट टीवी। लेकिन, इस प्लान में कुछ सीमाएं भी हैं। इस प्लान में यूट्यूब म्यूजिक  पर एड फ्री एक्सपीरिएंस नहीं मिलेगा। इसके अलावा, यूट्यूब शॉर्ट्स और सर्च/ब्राउजिंग के दौरान एड अब भी दिख सकते हैं। वहीं, ऑफलाइन डाउनलोड और बैकग्राउंड प्ले जैसी प्रीमियम सुविधाएं इसमें शामिल नहीं हैं। यानी, अगर आपका मकसद केवल वीडियो बिना विज्ञापन देखना है, तो यह प्लान आपके लिए परफेक्ट हो सकता है।





जो यूजर्स म्यूजिक भी बिना Ads के सुनना चाहते हैं या फिर वीडियो को डाउनलोड करके ऑफलाइन देखना चाहते हैं, उनके लिए कंपनी का स्टैंडर्ड प्रीमियम प्लान अब भी मौजूद है। पर्सनल 149 रुपये और फैमली वाला प्लान 299 रुपये में. इसके अलावा, सालाना प्रीमियम प्लान 1490 रुपये में भी उपलब्ध है। इसमें आपको एड-फ्री यूट्यूब म्यूजिक, बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड की सुविधा मिलती है।





यूट्यूब ने इसके साथ ही एक और अहम अपडेट की घोषणा की है। कंपनी अब अपने Age Estimation Tool को AI की मदद से और बेहतर बना रही है। यह तकनीक अकाउंट की एक्टिविटी के आधार पर यह तय करेगी कि यूजर बच्चा है या वयस्क। इस कदम का मकसद नाबालिगों को एडल्ट कंटेंट से दूर रखना है।





यूट्यूब प्रीमियम लाइट उन लोगों के लिए सस्ता और आसान ऑप्शन है, जो सिर्फ विज्ञापनों से छुटकारा पाना चाहते हैं। स्टैंडर्ड प्रीमियम प्लान की तुलना में यह काफी किफायती है और कंपनी इसे भारत जैसे बड़े बाजार में टेस्ट कर रही है।


like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
130678

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com