search

असलहों के साथ बनाते थे रील, रियल में बहाया अपनों का खून, सगे भाइयों को गोली मारने वालों की कौशांबी पुलिस को तलाश

Chikheang 2026-1-17 17:27:10 views 997
  

कौशांबी के चक माहपुर में सगे भाइयों को गोली मारने वालों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए हैं।



जागरण संवाददाता, कौशांबी। चक माहपुर गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद में सगे भाइयों से मारपीट पर तमंचे से फायरिंग कर जख्मी करने के आरोपितों को असलहों के साथ रील बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करने का शौक था। घटना के बाद अरोपितों सहित आठ पट्टीदारों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई गोली लगने से जख्मी सगे भाइयों के मां की तहरीर पर की है। उधर, मुकदमा कायम होने के बाद आरोपितों की पूर्व में असलहों के साथ इंटरनेट मीडिया में प्रसारित तस्वीरें शेयर की जानें लगीं हैं। फिलहाल आरोपितों की तलाश में पुलिस ने कई संंभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका है।

कोखराज क्षेत्र के चक महापुर निवासी सरोज देवी पत्नी स्वर्गीय धारा सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे भूमि विवाद व बंटवारे को लेकर उसके सौतेले देवर खिन्नी लाल पुत्र रामपाल यादव, शुगर सिंह उर्फ दारा सिंह उर्फ धारा यादव पुत्र रामपाल, रंधावा, धर्म सिंह उर्फ धारा, अनुज पुत्र गण खिन्नी लाल, उसका भांजा भोला, अनीता पत्नी खिन्नी लाल और कविता पत्नी दारा सिंह ने एकराय होकर उनके घर पर धावा बोल दिया।

सभी लोग लाठी-डंडा, सरिया और तमंचा लेकर आए थे। आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए स्वजन को पीटना शुरू कर दिया। हमले व फायरिंग की घटना में उसके बेटे (सरोज देवी के) शिव कुमार और आशीष को गंभीर चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि दारा सिंह ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया, जिसकी गोली उनके पुत्रों के पैरों में लगी। गोली लगते ही दोनों युवक घायल होकर मौके पर गिर पड़े।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने सरोज देवी की तहरीर पर आरोपित सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। घटना के बाद आरोपितों की पूर्व में असलहों के साथ इंटरनेट मीडिया में प्रसारित की गई तस्वीरें विपक्षियों ने फिर से पोस्ट करना शुरू कर दिया है। हालांकि, दैनिक जागरण ऐसी किसी पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।

कोखराज थाना प्रभारी चंद्र भूषण मौर्य का कहना है कि घटना के संबंध में आरोपितों के खिलाफ मुुकदमा कायम किया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पी़ड़ितों का बयान लिया गया है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Allahabad University : बीकाम प्रथम सेमेस्टर में 534 छात्र असफल, एनईपी आधारित परीक्षा परिणाम जारी

यह भी पढ़ें- Mauni Amavasya 2026 : चतुर्ग्रहीय योग में लगेगी \“मौन\“ डुबकी, बरसेगी देव कृपा, ज्योतिर्विदों ने बताया पर्व पर क्या करें, क्या न करें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168736