search

जींद में नशे में धुत में महिला के घर में घुसा चौकी प्रभारी, बदतमीजी का लगा आरोप

deltin33 2026-1-17 15:56:36 views 933
  

शराब के नशे में एक महिला के घर में घुसा चौकी प्रभारी



जागरण संवाददाता, जींद। सदर थाना के अंतर्गत आने वाली टेंडरी मोड़ पुलिस चौकी में तैनात एएसआई यशवीर पर एक महिला ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात को साढ़े 11 बजे शराब के नशे में वह उनके घर में घुस आया और बदतमीजी करने लगा।

महिला ने आरोप लगाए कि यशवीर ने उसके व उसकी बहन के हाथ भी पकड़े। जब उन्होंने डायल 112 पर फोन किया तो वह भाग गया। महिला ने इसकी एक वीडियो भी बनाई है। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने आराेपित एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया।

सदर थाना के अंतर्गत आने वाली एक महिला ने शनिवार को पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह शुक्रवार रात को अपने घर में अपने बेटे का जन्मदिन था। रात को साढ़े 11 बजे यशवीर उनके घर पहुंचा और दरवाजे पर लात मारकर उसे खोल दिया। महिला ने कहा कि यशवीर ने उसका हाथ पकड़कर उसे दूसरे कमरे में खींचने की कोशिश की। महिला ने आरोप लगाए कि जब उसने विरोध किया तो एएसआई ने उन्हें धमकी दी।

उनके घर में उसकी मां, दूसरी बहन, बेटा थे, जो सभी डर से सहम गए। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन किया। इसके बाद यशवीर मौके से फरार हो गया। महिला ने कहा कि घर में उसकी बेटी के साथ भी गाली-गलोज की। यशवीर अंदर घर में घुस गया जबकि उसके तीन अन्य साथी बाहर गाड़ी में बैठे थे। महिला ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।


दो महिलाएं शिकायत लेकर आई हैं। उनकी शिकायत की जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई कर रही है। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया जा चुका है। -मोनिका, महिला थाना प्रभारी

एएसआई पर एक महिला ने शराब पीकर जबरदस्ती घर में घुसने के आरोप लगाए हैं। प्राथमिक कार्रवाई के रूप में एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। यदि आरोप सही पाए गए तो एफआईआर के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। -कुलदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477634