search

विदेश में पढ़ने का कम होता क्रेज? सरकार का डेटा तो यही बता रहा, जानें कितने भारतीय कर रहे परदेस में पढ़ाई

deltin55 2026-1-17 13:57:18 views 915


MEA Data on Indian Students: भारतीय छात्रों के बीच विदेश में पढ़ाई का जमकर क्रेज देखने को मिलता रहा है। हर साल लाखों की संख्या में भारतीय छात्र बोरिया-बिस्तर बांधकर पराए मुल्क में पढ़ने के लिए जाते रहे हैं। भारतीय छात्र अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे पॉपुलर देशों में डिग्री लेने तो जाते ही रहे हैं, लेकिन वे किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, फिलीपींस और यहां तक कि जॉर्जिया जैसे कम पॉपुलर देशों में भी एडमिशन लेते रहे हैं। ये विदेश में पढ़ाई की पॉपुलैरिटी को दिखाता है।हालांकि, अब परदेस में पढ़ाई का क्रेज धीरे-धीरे कम हो रहा है। ऐसा हम खुद नहीं कह रहे हैं, बल्कि सरकार के आंकड़े ये बता रहे हैं। भारतीय छात्रों की विदेश में पढ़ने को लेकर दिलचस्पी घटी है। वे अब विदेश में पढ़ना नहीं चाहते हैं। दरअसल, संसद का शीत सत्र चल रहा है और इस दौरान विदेश मंत्रालय ने विदेश में पढ़ने वाले भारतीयों को लेकर एक डेटा पेश किया है। इसमें बताया गया है कि कितने भारतीय विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं और किन देशों में उनकी सबसे ज्यादा संख्या है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दुनिया के 153 देशों में 18 लाख से ज्यादा भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। कुल छात्रों की संख्या 18,82,318 है, जिसमें से 12,54,013 यानी 12 लाख से ज्यादा छात्र ऐसे हैं, जो कॉलेज-यूनिवर्सिटी में डिग्री ले रहे हैं। पहली बार विदेश मंत्रालय ने बताया है कि विदेश में स्कूल लेवल पर पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या कितनी है। मंत्रालय के मुताबिक, 6,28,305 भारतीय छात्र ऐसे हैं, जो स्कूल लेवल पर विदेशों में पढ़ाई कर रहे हैं। पिछले साल विदेश मंत्रालय ने बताया था कि 13.3 लाख भारतीय स्टूडेंट्स कॉलेज-यूनिवर्सिटी में पढ़ने विदेश गए हैं। इसका मतलब है कि 2025 में उनकी संख्या में गिरावट देखने को मिली है। इसकी एक मुख्य वजह ज्यादातर देशों में वीजा नियमों का कड़ा होना है। स्कूल और हायर एजुकेशन लेवल पर पढ़ने वाले स्टूडेंट की संख्या एक साथ जोड़ने पर 2025 की संख्या ज्यादा लगती है। मगर यहां ये भी जानना जरूरी है कि स्कूल का डेटा पहली बार जोड़ा गया है। 2025 में स्कूल और यूनिवर्सिटी लेवल की पढ़ाई के लिए तीन प्रमुख देश संयुक्त अरब अमीरात (UAE), अमेरिका और कनाडा हैं। UAE में 2,53,832 स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं। अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या 2,55,447 है, जबकि कनाडा में 4,27,085 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। 2022 से लेकर 2024 तक विदेश जाने वाले स्टूडेंट्स की संख्या खूब बढ़ी है। मगर फिर उनकी संख्या में गिरावट भी देखने को मिली है।
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
138800