search

वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष अजय बंगा कौन हैं? जिन पर ट्रंप ने जताया भरोसा, गाजा पीस बोर्ड में दी बड़ी जिम्मेदारी

Chikheang 2026-1-17 12:27:59 views 819
  

भारतीय मूल के अजय बंगा पर बढ़ा ट्रंप का भरोसा (फोटो- सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गाजा में स्थायी शांति और अस्थायी शासन की निगरानी के लिए एक उच्च स्तरीय \“पीस बोर्ड\“ के गठन की घोषणा की है। सबसे खास बात यह है कि इस बोर्ड में भारतीय मूल के अजय बंगा को भी शामिल किया गया है। अमेरिका द्वारा जारी इस बोर्ड की अध्यक्षता खुद ट्रंप करेंगे।

भारतीय मूल के अजय बंगा दिग्गज बैंकर और विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष हैं। अजय बंगा अपनी कुशल वित्तीय रणनीति और वैश्विक नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं, अब वह गाजा के पुनर्निर्माण और प्रशासनिक स्थिरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कौन हैं अजय बंगा?

अजय बंगा एक भारतीय-अमेरिकी बिजनेस एक्जीक्यूटिव हैं, इन्हें वित्त, बैंकिंग और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। अजय बंगा विश्व बैंक समूह के 14वें अध्यक्ष हैं। उन्हें फरवरी 2023 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए नामित किया गया था। अजय बंगा ने 2 जून 2023 को विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला।

विश्व बैंक समूह की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अजय बंगा ने कार्यभार संभालने के बाद से विश्व बैंक के विकास में एक तेज, अधिक कुशल और अधिक प्रभावशाली भागीदार में बदलने का प्रयास किया है।

उनके नेतृत्व में विश्व बैंक ने अपनी ऋण देने की क्षमता बढ़ाने, संचालन को सुव्यवस्थित करने और व्यावहारिक, विस्तार योग्य और प्रभावशाली विकास समाधानों पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से व्यापक सुधार शुरू किए हैं।
महाराष्ट्र में हुआ था जन्म

इन्वेस्टोपीडिया के अनुसार, अजय बंगा का जन्म 10 नवंबर, 1959 को महाराष्ट्र के एक छोटे से शहर खड़की में एक सिख परिवार में हुआ था। अजय के पिता भारतीय सेना में अधिकारी थे। अजय ने 1981 में दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक (ऑनर्स) की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान से प्रबंधन में स्नातकोत्तर कार्यक्रम पूरा किया।
मास्टरकार्ड के अध्यक्ष

विश्व बैंक समूह में शामिल होने से पहले वह जनरल अटलांटिक में उपाध्यक्ष और उससे पहले मास्टरकार्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। अजय बंगा ने समान और टिकाऊ आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मास्टरकार्ड सेंटर फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ की स्थापना भी की।

अजय बंगा 2020 से 2022 तक अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य मंडल के अध्यक्ष रहे हैं। वह अमेरिकन रेड क्रॉस, क्राफ्ट फूड्स और डॉव इंक सहित कई संगठनों के बोर्ड में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे साइबर रेडीनेस इंस्टीट्यूट के सह-संस्थापक भी हैं।

उनके योगदान को नेशनल ही नहीं इंटरनेशल लेवल पर मान्यता मिली है। इसमें 2022 में सिंगापुर पब्लिक सर्विस स्टार, 2016 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया पद्म श्री, 2012 में फॉरेन पॉलिसी एसोसिएशन मेडल और एलिस आइलैंड मेडल ऑफ ऑनर जैसे सम्मान शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- डोनल्ड ट्रंप का \“गाजा शांति समझौता\“ लागू, युद्धविराम के बाद क्या है आगे की राह?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168736