search

अजिंक्य रहाणे ने अचानक लिया बड़ा फैसला, नहीं खेलेंगे मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी; ये है वजह

deltin33 2026-1-17 10:56:41 views 736
  

अजिंक्य रहाणे ने अचानक लिया बड़ा फैसला



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे ने एक बड़ा फैसला किया है। वह इस समय घरेलू सीजन में मुंबई के लिए खेल रहे हैं। रहाणे मुंबई की टीम के अहम सदस्य हैं। वह टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। रहाणे ने अचानक से मुंबई के लिए खेलने से मना किया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रहाणे मुबई के लिए बाकी बचे मैचों में नहीं खेलेंगे। उन्होंने निजी कारणों से ये फैसला किया है। रणजी ट्रॉफी अब दो हाफ में होती है। इस घरेलू टूर्नामेंट का दूसरा हाफ कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। इस हाफ में मुंबई को अपना पहला मैच 22 से 25 जनवरी के बीच हैदराबाद के खिलाफ खेलना है।
चुनी जानी है टीम

अभी तक मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने आने वाले रणजी ट्रॉफी मैचों के लिए टीम का चयन नहीं किया है। अखबार ने अपनी रिपोर्ट में एमसीए के सूत्रों के हवाले से लिखा, “हम लीग मैचों के दूसरे दौर के लिए अपनी टीम चुनेंगे। रहाणे इसमें हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने बताया है कि वह टीम के बाकी बचे दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।“

रहाणे का मौजूदा रणजी सीजन ज्यादा खास नहीं रहा है। उन्होंने चार रणजी ट्रॉफी मैचों में से सिर्फ एक में शतक जमाया है। इस सीजन से पहले रहाणे ने मुंबई की कप्तानी करने से भी इनकार कर दिया था। इसके पीछे दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तर्क देते हुए कहा कि वह युवाओं को मौका देना चाहते हैं। उनके बाद शार्दुल ठाकुर को टीम की कप्तानी मिली थी।
रहाणे की कप्तानी में जीता खिताब

रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने 2023-24 रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था और सात साल का खिताबी सूखा खत्म किया था। उन्हीं की कप्तानी में मुंबई ने 2024-25 में ईरानी कप भी अपने नाम किया था। रहाणे ने भारत की कप्तानी भी की है। कोहली जब 2021 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपने बच्चे के जन्म के कारण पहला मैच खेलकर वापस आ गए थे तब रहाणे ने ही टीम की कप्तानी की थी। उनके हिस्से चोटों से जूझती टीम थी जिसमें युवाओं ने सीनियर खिलाड़ियों को रिप्लेस किया था। बावजूद इसके रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात दी थी। ये तब हुआ था जब भारत पहला टेस्ट मैच बुरी तरह से हारा था।

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी शतकवीर तो \“रन मशीन\“ बने आयुष लोहारुका; बल्ले की चमक से फलक पर छा रहे बिहार के युवा  

यह भी पढ़ें- मैच में तबीयत बिगड़ने से क्रिकेटर की मौत, खेलने के दौरान आया स्‍ट्रोक
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477593