search

23 जनवरी से नियमित चलेगी बनारस-सियालदाह अमृत भारत एक्सप्रेस, आधुनिक सुविधाओं से है लैस

Chikheang 2026-1-17 08:56:53 views 1233
  

18 जनवरी को पश्चिम बंगाल के संतरागाछी जंक्शन से इस ट्रेन का होगा शुभारंभ। जागरण  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। बनारस स्टेशन से सियालदाह के बीच घोषित गाड़ी संख्या- 22588/22587 अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 23 जनवरी से किया जाएगा। 18 जनवरी को संतरागाछी जंक्शन पर गाड़ी संख्या-03141 स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का विधिवत शुभारंभ होगा, जो अगले दिन 19 जनवरी को बनारस स्टेशन पहुंचेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह के अनुसार यह ट्रेन प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को बनारस से रात्रि 10.10 बजे प्रस्थान कर पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 11.15 बजे, दूसरे दिन पटना जं. से 2.05 बजे, जसीडीह से सुबह 5.02 बजे, मधुपुर से 5.21 बजे, आसनसोल से 6.20 बजे तथा दुर्गापुर से 6.45 बजे छूटकर सियालदह 9.55 बजे पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को सियालदाह से शाम 7.30 बजे प्रस्थान कर दुर्गापुर से रात्रि 9.21 बजे, आसनसोल से 9.45 बजे, मधुपुर से 10.37 बजे, जसीडीह से 10.58 बजे, दूसरे दिन पटना जं. से 2.50 बजे तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से सुबह 6.15 बजे छूटकर बनारस 7.20 बजे आएगी।

यह भी पढ़ें- अकासा एयर की नई उड़ानें, नवी मुंबई और बेंगलुरु से वाराणसी के लिए सीधी सेवा

इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 08, एल.एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। अमृत भारत एक्सप्रेस एक ऐसी ट्रेन है, जो यात्रियों की अत्याधुनिक सुविधाओं और किफायती यात्रा की नई परिकल्पना का प्रतीक है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168733