search

बीएमसी व महाराष्ट्र निकाय चुनाव में जीत से भाजपाई गदगद, सांसद ढुलू महतो ने भगवा परचम लहराने का बताया कारण

Chikheang 2026-1-17 08:26:22 views 560
  

धनबाद के सांसद ढुलू महतो। (फाइल फोटो)  



जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने महाराष्ट्र के नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को मिली ऐतिहासिक, प्रचंड और अभूतपूर्व जीत पर गहरा हर्ष और संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश लोकतंत्र की शक्ति, सुशासन की स्वीकार्यता और विकासोन्मुखी राजनीति पर जनता के अटूट विश्वास का सशक्त प्रमाण है।

ढुलू महतो ने कहा कि यह शानदार सफलता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, स्पष्ट नीति-दृष्टि और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णायक फैसलों का परिणाम है। साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कुशल, कर्मठ और जनसमर्पित नेतृत्व ने राज्य में विकास, पारदर्शिता और प्रभावी शहरी प्रशासन की मजबूत नींव रखी है, जिसका सीधा लाभ जनता को मिला है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक समर्पित भाजपा कार्यकर्ता ने बूथ स्तर से लेकर संगठनात्मक स्तर तक अथक परिश्रम, अनुशासन और सेवा-भाव के साथ कार्य किया, जिसके फलस्वरूप यह ऐतिहासिक विजय संभव हो सकी। यह जीत भाजपा की विचारधारा, संगठन की मजबूती और जनता से निरंतर संवाद का परिणाम है।

ढुलू महतो ने कहा कि आने वाले समय में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, आधारभूत संरचना, स्मार्ट सिटी पहल, पारदर्शी प्रशासन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को और अधिक बल मिलेगा।

बधाई देने वालों में नितिन भट्ट, संजय झा, मिल्टन पार्थसारथी, सुनील चौधरी, अशोक सिंहा, उमेश यादव, अभिषेक पांडे और बाबी पांडे शामिल हैं।
बीएमसी चुनाव में पार्टीवार सीटें (कुल 227 वार्ड)

भाजपा : 89 वार्ड (सबसे बड़ी पार्टी)
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे–यूबीटी) : 65 वार्ड
शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) : 29 वार्ड
कांग्रेस : 24 वार्ड
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) : 8 वार्ड
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) : 6 वार्ड
एनसीपी : 3 वार्ड
समाजवादी पार्टी (सपा) : 2 वार्ड
एनसीपी (एसपी) : 1 वार्ड
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168709