search

कश्मीर में बर्फबारी से शीतलहर तेज, जम्मू में घना कोहरा छाया; जोजि ला पास बंद

LHC0088 2026-1-17 07:56:33 views 970
  

सोनमर्ग सहित घाटी के पहाड़ों में बर्फबारी। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, जम्मू/श्रीनगर। चिल्ले कलां के बीच शुक्रवार को पर्यटन स्थल सोनमर्ग सहित कश्मीर के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से शीतलहर ने फिर जोर पकड़ लिया है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिन के पारे में गिरावट आई है।

लद्दाख के जोजि ला पास में भी बर्फबारी हो रही है। जोजि ला पर बर्फबारी से श्रीनगर-लेह हाईवे बंद हो गया है। जम्मू में भी कड़ाके की ठंड से कोई राहत नहीं मिल पाई है। यहां दिनभर कोहरा छाया रहने से जनजीवन प्रभावित है।

कोहरे के कारण रेल और हवाई सेवाएं भी लगातार प्रभावित हो रही हैं। पिछले दिनों के मुकाबले घाटी में शुक्रवार को फिर ठंड बढ़ने से दिक्कतें बढ़ीं। हालांकि, अभी भी अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य तापमान से ऊपर चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9.0, पहलगाम में 6.0 और गुलमर्ग में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। दिनभर बादलों के साथ कोहरा छाया रहा, जिससे ठंड जारी रही। यहां अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 2.9 डिग्री गिरकर 14.6 और न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी के आसार हैं। 23 और 24 जनवरी के बीच चिनाब वैली, पीर पंजाल रेंज व दक्षिण कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने की आशंका रहेगी।

इस अवधि में संबंधित स्थानों पर किसानों को कृषि गतिविधियां निलंबित रखने को कहा गया है। यात्रियों और पर्यटकों को यातायात व प्रशासन की एडवाइजरी के तहत यात्रा करने की सलाह दी गई है। लद्दाख में भी 24 जनवरी तक हिमपात होने की संभावना है। इससे कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाला जोजि ला पास प्रभावित हो सकता है।

वहीं, कश्मीर में टंगमर्ग-गुलमर्ग रोड पर आवाजाही के लिए एंटी-स्किड चेन को जरूरी बनाया गया है। इसके लिए एसडीएम की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। लद्दाख में 25 जनवरी तक भारी बर्फबारी हो सकती है। यहां 21 जनवरी से मौसम बदलेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166546