search

अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में आंदोलन की तैयारी में झारखंड भाजपा, निकाय चुनाव से पहले सड़क पर उतरेगी पार्टी

cy520520 2026-1-17 01:56:28 views 509
  

झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, रांची। नए साल पर नए अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा आंदोलनात्मक कार्यक्रम की तैयारी कर रही है। देवघर जिले के मधुपुर में हुए दलित समाज के घरों पर हमले को भाजपा ने सांप्रदायिक तुष्टीकरण बताते हुए राज्य सरकार को घेरा है।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पार्टी विधायकों और नेताओं को मधुपुर में दलित परिवारों के घर पर भेजा। इसके अलावा कोल्हान में कानून-व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रशासन से सवाल किए हैं।

जमशेदपुर से अगवा किए व्यवसायी पुत्र को कानून-व्यवस्था की गंभीर समस्या बताते हुए भाजपा नेता आंदोलन करेंगे। इसमें एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी इससे पहले कानून-व्यवस्था के मामले में राज्य भर में बंद आयोजित करने की बात कह चुके हैं। मकर संक्रांति का त्योहार बीतने के बाद पार्टी जल्द ही बड़े आंदोलनात्मक कार्यक्रम की तैयारी में है।
बजट सत्र से पहले निकाय चुनाव के लिए माहौल तैयार करेगी पार्टी

फरवरी में राज्य विधानसभा का बजट सत्र होना है। इससे पहले नगर निकाय चुनावों की घोषणा संभावित है। भाजपा नगर निकाय चुनाव के लिए बजट सत्र से पहले ही कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही है। सत्र से पहले भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164148