search

जमशेदपुर का दबदबा: XAT में प्रभजोत सिंह को 99.4 तो टाटा स्टील के मैनेजर हिमांशु को 99.3 परसेंटाइल

Chikheang Yesterday 21:56 views 872
  

एक्‍सएटी में सफलता पाने वाले हिमांशु अपने परिजनों के साथ।


जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। एक्सएलआरआइ (XLRI) की ओर से शुक्रवार को आयोजित \“जैट\“ (XAT-2026) का परिणाम जारी कर दिया गया। इस प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा में लौहनगरी जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।  जानकारी के अनुसार, शहर के लगभग 1200 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 51 छात्रों ने 90 से अधिक परसेंटाइल हासिल कर बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है।     
टेल्को के प्रभजोत बने \“स्टार परफॉर्मर\“ टेल्को निवासी प्रभजोत सिंह ने 99.4 परसेंटाइल प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। प्रभजोत की शुरुआती शिक्षा गुलमोहर हाई स्कूल (10वीं) और चिन्मय टेल्को (12वीं) से हुई है।    उन्होंने बीआइटी मेसरा (BIT Mesra) से बीटेक करने के बाद वर्तमान में हैदराबाद की \“वेल्स पारगो\“ कंपनी में इंजीनियर के रूप में कार्यरत रहते हुए यह सफलता हासिल की। उन्होंने अपनी तैयारी अगस्त माह से शुरू की थी और अब उनका लक्ष्य इंटरव्यू पास कर XLRI में नामांकन लेना है।     
टाटा स्टील के मैनेजर हिमांशु ने एक माह में मारी बाजी सोनारी निवासी और वर्तमान में टाटा स्टील में मैनेजर के पद पर कार्यरत हिमांशु कुमार ने 99.3 परसेंटाइल हासिल किए हैं। हिमांशु ने जुस्को स्कूल कदमा से 12वीं और फिर आइआइटी (IIT) भुवनेश्वर से बीटेक किया है।    सबसे खास बात यह रही कि हिमांशु ने मात्र दिसंबर महीने में तैयारी शुरू की और एक माह की कड़ी मेहनत से यह मुकाम पाया।      
बारीडीह के अदिति को मिला 99.69 परसेंटाइल जैट में बारीडीह निवासी अदिति ने 99.69 परसेंटाइल अंक प्राप्त किया है। अदिती ने लोयोला स्कूल जमशेदपुर से 12वीं के बाद एक्सआइएम भुवनेश्वर से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद वह इस परीक्षा में जुट गयी थी। उसके पिता दिलीप कुमार कंप्यूटर इंजीनियर हैं। अदिति ने बताया कि इंटरव्यू की प्रक्रिया के साथ ही वे एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में अपना नामांकन सुनिश्चित करेगी।   
इन छात्रों ने भी लहराया परचम

जैट परीक्षा में शहर के अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन स्कोर किया है, जिनमें प्रमुख नाम निम्नलिखित हैं:  

  •     श्रृष्टि सौभाग्या: 98.6 परसेंटाइल
  •     देवेश झा: 97.9 परसेंटाइल
  •     प्रथम आर्य: 97.6 परसेंटाइल
  •     मो. तल्हा: 96.58 परसेंटाइल  
ये सभी छात्र \“करियर लॉन्चर\“ संस्थान से मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे थे।   
आगे की प्रक्रिया: इंटरव्यू और कट-ऑफ प्रबंधन विशेषज्ञ संदीप कुमार के अनुसार, जैट के परिणाम के बाद अब संस्थान जल्द ही कट-ऑफ लिस्ट जारी करेगा। इस परसेंटाइल के आधार पर विद्यार्थी न केवल XLRI बल्कि देश के अन्य प्रमुख बिजनेस स्कूलों में भी नामांकन के लिए पात्र होंगे। सफल छात्रों को अब ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) के राउंड से गुजरना होगा।   
चार जनवरी को आयोजित हुई थी परीक्षा इस बार इस परीक्षा के लिए देश में कुल 108 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। झारखंड में जमशेदपुर, रांची और धनबाद में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा चार जनवरी को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 1.30 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए।     
सफलता का सार: एक नजर में

छात्र का नाम    परसेंटाइल    स्कूल/कॉलेज   वर्तमान स्थिति
प्रभजोत सिंह      99.4         BIT मेसरा            इंजीनियर (हैदराबाद)
हिमांशु कुमार     99.3         IIT भुवनेश्वर          मैनेजर (टाटा स्टील)
श्रृष्टि सौभाग्या      98.6         -                      -
देवेश झा           97.9         -                     -
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152988

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com