search

Agra Metro के काम ने पकड़ी रफ्तार, ISBT स्टेशन लेने लगा आकार ले रहा है, बस यात्री भी कर पाएंगे ट्रेन का सफर

deltin33 2026-1-16 20:56:41 views 689
  

आगरा मेट्रो।  



जासं, आगरा। नेशनल हाईवे-19 स्थित आइएसबीटी मेट्रो स्टेशन आकार ले रहा है। इस स्टेशन की डिजाइन अन्य से भिन्न है। मेट्रो स्टेशन को आइएसबीटी से जोड़ने के लिए अप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा। इससे यात्री आसानी से स्टेशन पहुंच सकेंगे। मेट्रो स्टेशन का संचालन मार्च से चालू हो जाएगा।  

टीडीआइ माल फतेहाबाद रोड से सिकंदरा तिराहा तक 14 किमी लंबा मेट्रो स्टेशन बन रहा है। मार्च में बिजलीघर चौराहा स्थित मनकामेश्वर स्टेशन से आइएसबीटी स्टेशन तक मेट्रो का संचालन शुरू होगा। अभी अप लाइन में मेट्रो का परीक्षण चल रहा है।

इसी माह से डाउन लाइन में भी परीक्षण चालू होगा। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम आइएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा तिराहा स्टेशन का निर्माण सिंगल पिलर तकनीक से कर रही है। स्टेशन का डिजाइन शानदार है। यात्रियों की सहूलियत के लिए हाईवे के दोनों तरफ से स्टेशन पहुंच सकेंगे।

लिफ्ट और एस्केलेटर की भी सुविधा होगी। संयुक्त महाप्रबंधक, जनसंपर्क पंचानन मिश्र ने बताया कि आइएसबीटी स्टेशन का निर्माण तेजी से चल रहा है। दो माह में यह कार्य पूरा हो जाएगा। यात्रियों की सुविधा लिए फुट ओवर ब्रिज का भी निर्माण किया जा रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477557