search

Odisha ED Raid: बीजद नेता के घर ईडी की छापामारी, अलमारी में पाए गए नोटों के ढेर

cy520520 2026-1-16 18:26:54 views 1260
  

बीजद नेता के घर ईडी की छापामारी



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के गांजाम जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बीजू जनता दल (बीजद) के जिला उपाध्यक्ष एवं ठेकेदार ऋषिकेश पाढ़ी के आवास पर छापेमारी की। इस दौरान उनके घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद होने की सूचना है।अलमारी में नोटों के बंडल भरे होने से ईडी के अधिकारी भी हैरान रह गए।

सूत्रों के अनुसार, ऋषिकेश पाढ़ी से जुड़े ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए ईडी ने गांजाम जिले में करीब 20 स्थानों पर छापेमारी की। इसके तहत बरहमपुर शहर के बिजीपुर, लांजीपल्ली, जयप्रकाश नगर और न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में कई कारोबारियों के घरों और प्रतिष्ठानों की भी तलाशी ली गई।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर की जा रही है। हालांकि, जब्त की गई नकदी की कुल राशि और उसके स्रोत को लेकर ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
रेत माफिया नेटवर्क पर शिकंजा

सूत्र बताते हैं कि जिले में सक्रिय रेत माफियाओं ने ऑटो मालिकों, ट्रैक्टर चालकों और पान व मिठाई दुकानों के मालिकों के नाम पर रेत खनन के पट्टे लेकर अवैध रूप से भारी धन अर्जित किया। इस मामले में छह रेत माफियाओं के खिलाफ ठोस साक्ष्य मिलने के बाद ईडी ने यह कार्रवाई शुरू की है।  

  

फिलहाल छापेमारी जारी है और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164097