search

दक्षिणी दिल्ली में युवक का बेरहमी से कत्ल, बदमाशों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

deltin33 2026-1-16 10:56:47 views 729
  

दक्षिणी दिल्ली में युवक की हत्या कर दी गई। जागरण



जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दक्षिणी दिल्ली के जैतपुर इलाके में बदमाशों ने 21 वर्षीय युवक की चाकू से वार करके बेरहमी से हत्या कर दी गई।

पीड़ित परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने दर्जनभर से अधिक बार चाकू से वार कर बेरहमी से हत्या की।पुलिस ने देर रात हुई इस वारदात के बाद दो आरोपियों को पकड़ लिया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, इस घटना में 21 साल के युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं।

पुलिस को रात में 11:18 बजे, धर्मशाला रोड, जैतपुर में मारपीट की एक PCR कॉल मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

जांच में पता चला कि लोगों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें एक युवक की हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जो इस घटना से पहले सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायतकर्ता, प्रिंस (19) को परेशान कर रहा था।

बताया गया कि गुरुवार देर रात में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसके बाद आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी युवक को गंभीर रूप से घायल करके मौके से भाग गए। वहीं, डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।
पीड़ितों की स्थिति

  • कृष्णा साहू (21 वर्ष) की छाती, कंधे और पीठ पर जानलेवा चाकू के घाव मिले। उसे AIIMS ट्रॉमा सेंटर में मृत घोषित कर दिया गया।
  • सनी (21 वर्ष): पेट और जांघ पर चोटें आईं। अभी इलाज चल रहा है।
  • प्रिंस (19 वर्ष): मामूली चोटें आईं।

क्या हुई कार्रवाई?

दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। वहीं, संबंधित धाराओं के तहत क्रिमिनल केस दर्ज किया जा रहा है। जिला क्राइम टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और फोरेंसिक सबूत इकट्ठा करने के बाद दो आरोपियों को पकड़ा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477546