search

Haridwar Weather Today: बर्फीली हवाओं ने किया परेशान, शीतलहर के चलते स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश

deltin33 2026-1-16 08:56:40 views 930
  

Haridwar Weather Forecast धर्मनगरी में सुबह के वक्त छाया घना कोहरा। जागरण



जागरण संवाददाता, हरिद्वार। Haridwar Ka Mausam धर्मनगरी और आसपास क्षेत्रों में सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा। इससे हाईवे और संपर्क मार्गों पर वाहन रेंगते रहे। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से फौरी राहत रही।

बहादराबाद स्थित सौर बेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 11 और 04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले कुछ दिनों से सूर्यदेव के दर्शन को लोग तरस गए थे। सुबह शाम ही नहीं दिन में भी लोग बर्फीली हवाओं से परेशान थे।

ठंड से निजात पाने को अलाव, हीटर आदि का सहारा लेना पड़ रहा था। हालांकि बीते चार पांच दिनों से सूर्यदेव के प्रकट होने से ठंड से फौरी राहत थी।

हालांकि मकर संक्राति पर हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग बेहाल रहे। गुरुवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। हाईवे और संपर्क मार्गो पर वाहनों की रफ्तार थमी रही।

बहादराबाद स्थित बेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 11 और चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। लगातार पारा लुढ़कने से लोग ठिठुरने को विवश हुए।
स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश

शीतलहर और घने कोहरे के आरेज अलर्ट को देखते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की ओर से शुक्रवार को सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा बारहवीं तक अवकाश घोषित किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
तापमान

  • दिनांक अधिकतम न्यूनतम
  • 14 जनवरी 17.0 5.0
  • 13 जनवरी 12.0 4.0
  • 12 जनवरी 16.0 3.0
  • 11 जनवरी 17.6 4.9
  • 10 जनवरी 18.5 6.8
  • 09 जनवरी 16.5 3.0
  • 08 जनवरी 16.5 6.5
  • 07 जनवरी 18.0 7.0

रैन बसरों के बाहर जलाए जा रहे अलाव

निगम प्रशासन की ओर से नगर क्षेत्र में 30 से 35 स्थानों पर अलाव जलवाने का दावा किया जा रहा है।

  • हरकी पैड़ी, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा आदि स्थानों पर अलाव के इंतजाम से फौरी राहत रही।


हाथी पुल रैन बसेरा महिला समेत अन्य रैन बसेरों के बाहर अलाव के इंतजाम से भी बेघर और गरीब खासी राहत महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों में आज वर्षा-बर्फबारी की संभावना, मैदान में घने कोहरे को लेकर आरेंज अलर्ट
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477537