search

दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा अभियान: एक लाख से ज्यादा पानी के मीटर लगाए, अवैध कनेक्शनों पर कसा शिकंजा

cy520520 2026-1-16 03:25:52 views 690
  



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पानी के अवैध कनेक्शन से दिल्ली जल बोर्ड को राजस्व का नुकसान होने के साथ ही वैध उपभोक्ताओं को जल आपूर्ति में परेशानी होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने विशेष अभियान शुरू किया गया है। पिछले एक वर्ष में एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मीटरयुक्त कनेक्शन दिए गए हैं।

दिल्ली जल बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023-24 में मीटरयुक्त कनेक्शनों की संख्या 27,256,14 थी। वर्ष 2024-25 में यह 28,304,68 हो गई। इस तरह से एक वर्ष में मीटरयुक्त कनेक्शनों की संख्या में 1,04,854 वृद्धि हुई है। वैध कनेक्शन के साथ ही उपभोक्ताओं को समय पर सही पानी बिल नहीं मिलने से भी परेशानी बढ़ रही है।

कुछ दिनों पहले दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी कहा था कि सिर्फ 40 प्रतिशत उपभोक्ताओं को ही समय पर सही बिल मिल रहा हैं। इस समस्या के समाधान के लिए बिलिंग प्रणाली में सुधार का काम चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार कई क्षेत्रों विशेषकर अनधिकृत कॉलोनियों में अवैध पानी कनेक्शन की समस्या है।

कनेक्शन वैध कराने के लिए जुर्माना राशि में छूट दी जा रही है। अवैध पानी व सीवर के कनेक्शन को वैध कराने के लिए घरेलू उपभोक्ता से 26000रुपये जुर्माना लिया जाता था। यदि उपभोक्ता 31 जनवरी तक अपना कनेक्शन वैध कराता है तो उसे मात्र एक हजार रुपये देना होगा। गैर घरेलू श्रेणी के उपभोक्ता से 61000 रुपये के स्थान पर पांच हजार रुपये लिए जाएंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164086