search

छोटी हाइट वाले लोगों को मिलेंगे 3 हजार रुपये, हरियाणा सरकार ने शुरू की योजना; ऐसे करें आवेदन

cy520520 2026-1-15 15:57:41 views 1246
  

ना भत्ता योजना के तहत बौने व्यक्तियों तीन हजार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है (फाइल फोटो)



सिरसा, विज्ञप्ति। हरियाणा सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से छोटी हाइट वाले लोगों को बौना भत्ता योजना के तहत बौने व्यक्तियों तीन हजार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। वर्तमान में जिला के सात व्यक्तियों को योजना का लाभ दिया जा रहा है।  

इस योजना के तहत शारीरिक रूप से बौने व्यक्तियों को मासिक भत्ता प्रदान किया जाता है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें और अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकें। यह योजना उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो शारीरिक सीमाओं के कारण रोजगार प्राप्त करने में कठिनाई महसूस करते हैं।

आवेदक हरियाणा में पिछले एक साल से रह रहा हो तथा सिविल सर्जन द्वारा बौना का प्रमाण पत्र जारी किया गया हो, जिसमें पुरुष की लंबाई तीन फीट आठ इंच व स्त्री की लंबाई तीन फीट तीन इंच होनी चाहिए। आवेदक फार्म भरकर व सत्यापित दस्तावेज संलग्न कर आनलाइन आवेदन करने उपरांत कार्यालय में जमा करवाएं। आवेदन फार्म 60 दिनों के अंदर स्वीकृत कर दिया जाता है।

आवेदन पत्र के साथ राशन, वोट पहचान पत्र, आधार कार्ड, सिविल सर्जन द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करने होगे। योजना के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164083