search

कैथल: गोशालाओं में ठंड और धुंध ने ली 155 गोवंशियों की जान, DC ने की रिपोर्ट तलब

cy520520 2026-1-15 13:27:31 views 741
  

गोशालाओं में गोवंशियों की मौत को लेकर आयोग के चेयरमैन ने मांगी विभाग से रिपोर्ट (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, कैथल। ठंड व धुंध के बीच गोशालाओं में गोवंशियों की मौत पर गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने पशुपालन विभाग से मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोशालाओं का दौरा कर ठंड व बीमारी से मर रहे गोवंशियों को बचाने के प्रबंध करें। दैनिक जागरण ने 14 जनवरी के अंक में गोविशियों की मौत के मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया है।  

जिलेभर में 22 गोशालाएं हैं, जिनमें 25 हजार से ज्यादा गोवंशी हैं। जींद रोड स्थित श्री राधा-कृष्ण गोशाला में पिछले एक सप्ताह में 30 गोवंशी की मौत हुई है, वहीं गांव भैणी माजरा स्थित नंदीशाला में एक सप्ताह में 10 गोवंशी की मौत हुई है। इसी तरह से जिले में अन्य जगहों पर भी गोवंशी की मौत का आंकड़ा इस मौसम में बढ़ा है। मृत गोवंशी की बढ़ती संख्या को देखते हुए दैनिक जागरण की तरफ से मामला उठाया गया था। इसके बाद गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग व डीसी अपराजिता ने विभाग से रिपोर्ट मांगी है।

डीसी अपराजिता ने बताया कि गोशालाओं में गोवंशी की मौत के मामले को लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी। गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार ने बताया कि गोशालाओं में गोवंशी की मौत के मामले की जानकारी संज्ञान में आई है। इसे लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों व डीसी से रिपोर्ट मांगी गई है। वे स्वयं भी गोशालाओं का निरीक्षण कर इसकी जानकारी लेंगे, किसी गोशाला में अगर खामियां मिली तो दूर किया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164086