search

PM Modi 18 को सांतरागाछी से दिखाएंगे हरी झंडी, रात 8:55 पर धनबाद आएगी अमृत भारत; आज से टिकट बुकिंग शुरू

deltin33 2026-1-15 12:57:43 views 573
  



जागरण संवाददाता, धनबाद। Amrit Bharat Express Flagged Off by PM Modi: धनबाद रेलवे स्टेशन होकर चलने वाली हावड़ा-आनंदविहार अमृत भारत एक्सप्रेस 18 जनवरी को उद्घाटन स्पेशल बन कर चलेगी। 03065 सांतरागाछी-आनंदविहार अमृत भारत स्पेशल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सांतरागाछी स्टेशन से हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

रेलवे ने उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का विभिन्न स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान और टाइम टेबल जारी कर दिया। सांतरागाछी से दोपहर 3:00 बजे रवाना होगी। हावड़ा, बैंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर व आसनसोल होकर धनबाद आगमन रात 8:55 पर होगा। पांच मिनट ठहराव के बाद रात 9:00 बजे रवाना होगी।

गोमो में रात 9:28-9:30, पारसनाथ रात 9:48-9:50 तथा कोडरमा में रात 10:33-10:35 तक ठहराव होगा। गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, निहालगढ़, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गजरौला,हापुड़ तथा गाजियाबाद होकर रात 9:00 बजे आनंदविहार पहुंचेगी।  
अमृत भारत एक्सप्रेस में पैंट्री कार जुड़ेगा

22 जनवरी से चलने वाली हावड़ा-आनंदविहार साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस में गुरुवार से टिकटों की बुकिंग शुरू होने की संभावना है। इस ट्रेन में केवल स्लीपर श्रेणी के टिकट बुक होंगे। स्लीपर के सात एवं जनरल के 10 कोच जुड़ेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए पैंट्री कार भी जुड़ेगा।


হাওড়া - আনন্দ বিহার (টি) - হাওড়া অমৃত ভারত এক্সপ্রেসের সূচনা

हावड़ा-आनंद विहार (टी)- हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत

Introduction of Howrah - Anand Vihar (T) -Howrah Amrit Bharat Express pic.twitter.com/GYH3UGfKdD— Eastern Railway (@EasternRailway) January 14, 2026


Advanced engineering, world-class safety and unmatched comfort — Vande Bharat Sleeper is here. #VandeBharatSleeper pic.twitter.com/Nk1SdDxat2— Eastern Railway (@EasternRailway) January 13, 2026
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477501