search

हनुमान जी की मूर्ति की चार दिन से परिक्रमा कर रहा कुत्ता, इसका यह हो सकता है कारण, गांव में भंडारा शुरू

Chikheang 2026-1-15 11:57:14 views 1243
  

बिजनौर के गांव नंदपुर स्थित हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करता कुत्ता



संवाद सूत्र, जागरण, नगीना (बिजनौर)। गांव नंदपुर में चार दिन से एक कुत्ता हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा कर रहा है। इसे देख गांव में ग्रामीणों ने भंडारा शुरू दिया है।

उधर, कुत्ते में जांच के बाद रेबीज के लक्षण नहीं मिले हैं। पशु चिकित्सकों का मानना है कि कुत्ते को फ्रंट ब्रेन डिसआर्डर हो सकता है। ऐसी स्थिति में ही कुत्ता बार-बार एक जैसी हरकत करता है। हालांकि इसकी पुष्टि एमआरआइ होने के बाद ही हो सकेगी। यह कुत्ता इन दिनों कौतूहल का विषय बना है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

नगीना-बढ़ापुर रोड स्थित गांव नंदपुर में नंदलाल देवता महाराज का मंदिर है। मंदिर की देखरेख करने वाले तुषार सैनी ने बताया कि सोमवार तड़के जब वह मंदिर पहुंचे तो कुत्ता मंदिर परिसर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा कर रहा था। उन्होंने उसे भगाने का प्रयास किया लेकिन वह बराबर परिक्रमा करता रहा। गुरुवार को भी उसकी परिक्रमा जारी रही।

पता चलने पर काफी ग्रामीण पहुंच गए और उसके खाने के लिए दूध‚ रोटी रखी लेकिन उसने नहीं खाया। बुधवार देर शाम पशु चिकित्साधिकारी डा. रजनीश कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची और कुत्ते का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डा. रजनीश कुमार ने बताया कि कुत्ता शारीरिक रूप से स्वस्थ है। रेबीज के लक्षण नहीं है।

उन्होंने बताया कि कुत्ते को फ्रंट ब्रेन डिसआर्डर हो सकता है। ऐसी स्थिति में ही कुत्ता बार-बार एक जैसी हरकत करता है। सही स्थिति कुत्ते की एमआरआइ होने के बाद ही पता चल सकेगी। तुषार सैनी ने बताया कि तीसरे दिन कुत्ते ने थोड़ा आराम करने के बाद दूध पिया और फिर परिक्रमा शुरू कर दी। आसपास के लोग मंदिर परिसर में भंडारा करने की तैयारी कर रहे हैं।  
क्या होता है फ्रंट ब्रेन डिसआर्डर

कुत्तों में फ्रंट ब्रेन डिसआर्डर (अग्र मस्तिष्क विकार) मस्तिष्क के अगले हिस्से को प्रभावित करने वाली स्थितियों को कहते हैं, जिसमें डिमेंशिया (भ्रम), दौरे या चोट जैसे विकार शामिल हैं, जिससे व्यवहार, संतुलन और चेतना में बदलाव आता है, जैसे दिशाहीन, गोल-गोल घूमना, भूख बढ़ना या घटना, व्यवहार में बदलाव। इसका कारण उम्र बढ़ना, संक्रमण या मस्तिष्क में सूजन या सिर में चोट लगना भी हो सकता है।

पशु चिकित्सक एमआरआइ या सीटी स्कैन या अन्य परीक्षणों से सही कारण पता कर सकते हैं। कारणों के आधार पर ही उपचार किया जाता है। सर्जरी की जरूरत भी पड़ सकती है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168605